ICC Player of The Month: मोहम्मद शमी का नाम हुआ शॉर्टलिस्ट, जानें कौन हैं अन्य 2 खिलाड़ी

ICC Player of the month: नवम्बर महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया गया है। तीन नामों में एक भारतीय भी शामिल है। पिछला महीने ज्यादातर वर्ल्ड कप में ही व्यस्त रहा था, लिहाजा वर्ल्ड कप का प्रदर्शन काफी अहम माना गया है।

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। उन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। ट्रेविस हेड उन्होंने नवम्बर में खेले गए 5 एकदिवसीय मैचों में कुल 220 रन जड़े थे। इस वजह से उनको प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के लिए नोमिनेट किया गया है।

mohammed shami

ग्लेन मैक्सवेल ने भी अपने बल्ले से धमाका किया है। पिछले महीने खेले गए तीन वनडे मैचों में मैक्सवेल ने 204 रन बनाए और इसके अलावा भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में उनके बल्ले से 116 रन भी देखने को मिले हैं। मैक्सवेल ने इस दौरान सक शतकीय पारी खेली है। उनकी दावेदारी भी काफी मजबूत दिखाई दे रही है।

वर्ल्ड कप में भारत के लिए हीरो बनकर आए मोहम्मद शमी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शमी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। अन्य सभी खिलाड़ी उनसे पीछे रहे। हालांकि भारतीय टीम फाइनल में हार गई लेकिन शमी ने दमखम दिखाया था। पिछले महीने खेले गए वनडे मैचों में शमी ने 15 विकेट हासिल किये थे। इस वजह से उनको प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के दावेदारों में शामिल किया गया है।

पुरुष क्रिकेट के अलावा महिला क्रिकेट में भी प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के लिए तीन नामों की घोषणा की गई है। इन तीनों में से किसी एक महिला क्रिकेटर को अवॉर्ड मिलना है। बांग्लादेश की नाहिदा अख्तर का नाम लिस्ट में शामिल किया गया है। उनके बाद बांग्लादेश की एक और खिलाड़ी फरगना हक का नाम भी शामिल है। तीसरे नम्बर पर पाकिस्तान की सादिया इकबाल का नाम शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+