ICC प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के लिए 2 भारतीय नोमिनेटेड, जानें लिस्ट में कौन से नाम हैं शामिल
ICC Player of the Month: आईसीसी ने सितम्बर महीने में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। इनमें से कोई एक प्लेयर ऑफ़ द मन्थ का अवॉर्ड हासिल करेगा। इन तीन खिलाड़ियों में एक नाम इंग्लैंड से भी है। दो भारतीय खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल हैं।
भारतीय टीम से शुभमन गिल का प्रदर्शन पिछले महीने काफी शानदार रहा था। उन्होंने 80 के औसत से कुल 480 रन अपने नाम किये थे। एशिया कप में गिल का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक जमाया था। टीम इंडिया को उन्होंने एशिया कप जिताने में अहम योगदान दिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी वह इसी फॉर्म को लेकर आगे गए।

गिल के अलावा इस लिस्ट में अन्य भारतीय खिलाड़ी का नाम मोहम्मद सिराज है। एशिया कप के फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ सिराज के 6 विकेट कौन भूल सकता है। श्रीलंकाई टीम के खिलाफ सिराज ने 21 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किये थे। श्रीलंका की पूरी टीम 51 के कुल स्कोर पर ही आउट हो गई थी। टूर्नामेंट में सिराज ने कुल 11 विकेट अपने नाम किये थे।
इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज डेविड मलान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मलान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का खिताब हासिल किया था। उन्होंने दो अर्धशतक और शतक जमाया था। इसके अलावा उनका स्ट्राइक रेट भी काफी अच्छा रहा था। वह 105 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाने में सफल रहे थे।
प्लेयर ऑफ़ द विमेन के लिए भारत से कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। इस लिस्ट में दो दक्षिण अफ़्रीकी महिलाएं और एक श्रीलंकाई महिला खिलाड़ी शामिल है। दक्षिण अफ्रीका से लॉरा वुलवार्ट और नेडिन डी क्लर्क का नाम शामिल है। उनके अलावा श्रीलंका की टीम से चमारी अट्टापट्टू को नोमिनेशन में शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications