World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए आज रात 8 बजे से शुरू होगी टिकटों की बिक्री, जानें कहां-कहां खेले जाएंगे मैच

ICC ODI World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है। टूर्नामेंट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, क्योंकि वर्ल्ड कप के लिए सामान्य टिकटों की बिक्री 25 अगस्त 2023 को रात को 8 बजे से शुरू होने जा रही है। स्टेडियम में मैच देखने की प्लानिंग कर रहे फैंस के लिए आज से टिकट उपलब्ध हो जाएंगी।

ऑफीशियल वेबसाइट पर मिलेंगे टिकट
दरअसल, 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होने वाला क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में हो रहा है। वर्ल्ड कप के लिए टिकट https://tickets.cricketworldcup.com की ऑफीशियल वेबसाइट पर अवेलबल हैं। इन टिकटों के बिक्री की शुरुआत अभ्यास मैचों से होगी। साथ ही उन मैचों के लिए टिकट उपलब्ध होंगे जिनमें भारतीय टीम हिस्सा नहीं ले रही है।

icc cricket world cup 2023

टिकट बिक्री निम्नलिखित अलग-अलग फेज में उपलब्ध होगी

  • 30 अगस्त रात 8 बजे से: गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में भारत के अभ्यास मैच के टिकट
  • 31 अगस्त रात 8 बजे से: चेन्नई, दिल्ली और पुणे में भारत के मैच टिकट
  • 1 सितंबर रात 8 बजे से: धर्मशाला, लखनऊ और मुंबई में भारत के मैच टिकट
  • 2 सितंबर रात 8 बजे से: बेंगलुरु और कोलकाता में भारत के मैच टिकट
  • 3 सितंबर रात 8 बजे से: अहमदाबाद में भारत के मैच टिकट
  • 15 सितंबर रात 8 बजे से: सेमी-फाइनल और फाइनल के मैच टिकट

जानें कहां-कहां खेले जाएंगे मैच
वर्ल्ड कप के लिए दस मेजबान शहरों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई और पुणे शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने टिकटों की बिक्री के बारे में बात की और आईसीसी के हवाले से कहा कि, 'जैसा कि हम आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए टिकटों की बिक्री शुरू करने की घोषणा करते हैं।'

आईसीसी चीफ एक्जीक्यूटिव ज्योफ एलार्डिस ने कहा, 'हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए टिकटों की आम बिक्री आज से होगी, जिससे एक दिवसीय खेल का शिखर आयोजन सीधे दुनिया के सामने आएगा। अपनी सीट सुरक्षित करें और इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+