भारतीय टीम अगले कुछ दिन में बनेगी वर्ल्ड की बेस्ट सफेद गेंद टीम? जानें क्या है इसका रास्ता
आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया वनडे में तीसरे स्थान पर है लेकिन टी20 रैंकिंग में नम्बर 1 पर है।

ICC ODI Rankings: भारतीय टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मैच में मिली हार के बाद ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में परिवर्तन देखने को मिला है। कीवी टीम का टॉप स्थान चला गया। उनकी जगह इंग्लैंड टीम अब टॉप पर आ गई। भारतीय टीम का स्थान तीसरे नम्बर पर है। टीम इंडिया के पास वनडे रैंकिंग में टॉप पर आने का मौका है। भारतीय टीम वर्ल्ड क्रिकेट में सफेद गेंद के दोनों प्रारूप में टॉप पर आ सकती है। यह कैसे हो सकता है, इसके बारे में जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

भारतीय टीम इंग्लैंड को पछाड़ सकती है
भारत और इंग्लैंड के अलावा न्यूजीलैंड के भी रेटिंग पॉइंट्स इस समय 113 हैं। अगर टीम इंडिया कीवी टीम को इंदौर में तीसरे वनडे मैच में पराजित करती है, तो भारतीय टीम इंग्लिश टीम को पीछे छोड़ते हुए नम्बर एक का ताज हासिल कर लेगी। दूसरे वनडे मैच में 8 विकेट से जीत का कीवी टीम को नुकसान हुआ। न्यूजीलैंड टॉप से दूसरे स्थान पर आ गई और इंग्लैंड टीम पहले स्थान पर चली गई। टीम इंडिया के पास अब दोनों टीमों को पछाड़कर आगे जाने का मौका है। इंग्लैंड टीम के पास फ़िलहाल कोई सीरीज नहीं है। ऐसे में भारतीय टीम टॉप स्थान पर आ सकती है।

टी20 में टीम इंडिया पहले नम्बर पर है
टी20 रैंकिंग में भी भारत और इंग्लैंड की टीमें क्रमशः पहले और दूसरे नम्बर पर हैं। टीम इंडिया के 267 रेटिंग पॉइंट्स हैं। इंग्लैंड टीम के पास 266 रेटिंग पॉइंट्स हैं। टीम इंडिया आगे वनडे प्रारूप में नम्बर एक पर आती है, तो सफेद गेंद क्रिकेट में वर्ल्ड की बेस्ट टीम बन जाएगी। कीवी टीम के खिलाफ भारत को अंतिम वनडे मैच में जीत दर्ज करनी होगी। तभी सफ़ेद गेंद में वर्ल्ड नम्बर एक बन सकते हैं।

अंतिम वनडे होगा इंदौर में होगा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं और अंतिम मैच बचा है। यह मुकाबला इंदौर में 24 जनवरी को खेला जाना है। टीम इंडिया शुरुआती दो मैचों में जीत दर्ज कर आगे चल रही है। टीम इंडिया इस सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। कीवी टीम अपनी प्रतिष्ठा बचाने का प्रयास करेगी।












Click it and Unblock the Notifications