भारतीय टीम बन गई बादशाह, ICC रैंकिंग में वर्ल्ड की नम्बर 1 सफेद गेंद टीम बनी, इंग्लैंड को पछाड़ा
भारतीय टीम ने कीवी टीम को बड़े अंतर से हराते हुए सीरीज भी जीती और रैंकिंग में भी टॉप स्थान हासिल किया।

ICC ODI Rankings: न्यूजीलैंड को इंदौर में खेले गए तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में 90 रनों से हराकर टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 385 रन बनाए और इसके जवाब में खेलते हुए कीवी टीम 295 रन बनाकर आउट हो गई। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम की वनडे रैंकिंग में भी उछाल आया। भारतीय टीम में ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक पर आ गई है। सफेद गेंद क्रिकेट में भारतीय टीम अब वर्ल्ड नम्बर एक है।

आईसीसी ने जारी की ताजा रैंकिंग
आईसीसी ने मुकाबले के तुरंत बाद वनडे रैंकिंग अपडेट की ओर इसमें 114 रेटिंग प्वाइंट के साथ भारतीय टीम नंबर एक पर है। यह चीज पहले ही साफ हो गई थी कि अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे में हराती है तो एकदिवसीय रैंकिंग में टॉप पर आ जाएगी। अगर मैच पॉइंट्स की बात करें तो टीम इंडिया के 5010 पॉइंट है और 44 मैचों के आधार पर यह पॉइंट्स मिले हैं।

अब दोनों छोटे प्रारूप में टीम इंडिया नम्बर 1
टीम इंडिया सफेद गेंद क्रिकेट के दोनों प्रारूप में अब नंबर 1 पर है। T20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भारतीय टीम 267 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर एक पर है। भारतीय टीम के बाद इस रैंकिंग में नंबर दो पर इंग्लैंड है। इंग्लैंड के पास 266 रेटिंग पॉइंट्स है। वनडे में भी स्थिति कुछ इसी प्रकार की है और इंग्लैंड टीम भारत के बाद 113 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर दो पर बनी हुई है। टीम इंडिया ने वनडे प्रारूप में इंग्लैंड को नंबर एक की कुर्सी से हटाकर नंबर दो पर धकेल दिया।

भारत ने न्यूजीलैंड को हराया
इंदौर वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतक जमाए। रोहित शर्मा ने 3 साल बाद वनडे क्रिकेट का शतक जड़ा। वह 101 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा गिल के बल्ले से भी 112 रनों की पारी देखने को मिली। न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से डेवोन कॉनवे ने तूफानी बैटिंग करते हुए 100 गेंदों में 138 रन बनाए। उनके अलावा अन्य बल्लेबाज नहीं चल पाए और की टीम 90 रनों से मैच हार गई।












Click it and Unblock the Notifications