ICC ODI Rankings: इंग्लैंड में सीरीज जीतने का भारत को हुआ लाभ, पाकिस्तान से आगे निकली टीम इंडिया
टीम इंडिया अब आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।
मैनचेस्टर, जुलाई 18। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारत ने 8 साल बाद इंग्लैंड को उसी के घर में हराकर वनडे सीरीज जीती। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने आईसीसी वनडे रैंकिग में छलांग लगाई है। टीम इंडिया अब आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर अपना स्थान और मजबूत किया है।

भारत तीसरे स्थान पर
आईसीसी वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान 106 रेटिंग (2,005 अंक) के साथ चौथे स्थान पर है। भारत 109 रेटिंग (2,725 अंक) के साथ तीसरे पायदान पर है और पाकिस्तान से सिर्फ तीन अंक आगे है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम ओडीआई रैंकिंग में पांचवें स्थान पर थी, लेकिन इस जीत के बाद इंडिया ने बड़ी छलांग लगाई है। वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड 128 रेटिंग (1,913 अंक) के साथ टॉप पर है। वहीं हार के बाद भी इंग्लिश टीम 121 रेटिंग (3,025 अंक) के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है।
आईसीसी वनडे रैंकिंग
- न्यूजीलैंड: 128
- इंग्लैंड: 121
- भारत: 109
- पाकिस्तान: 106
- ऑस्ट्रेलिया: 101
- दक्षिण अफ्रीका: 99
- बांग्लादेश: 98
- श्रीलंका: 92
- वेस्टइंडीज: 70
- अफगानिस्तान: 69
वनडे सीरीज का हाल
आखिरी वनडे में इंग्लैंड को हराकर भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेले गए पहले वनडे को भारत ने 10 विकेट से जीता था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम 110 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में भारत ने 19वें ओवर में ही मैच जीत लिया था। दूसरे वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 10 विकेट खोकर 246 रन बनाए थे।
जवाब में भातरीय टीम 146 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 259 रन बनाए। जवाब में पंत के शतक और पांड्या की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने 5 विकेट से मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम की।












Click it and Unblock the Notifications