World Cup Points table: न्यूजीलैंड का जलवा बरकरार, दूसरे स्थान पर PAK, जानें पॉइंट्स टेबल में कौन कहां

World Cup 2023 Points Table: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के हर नए मुकाबले के साथ टूर्नामेंट और अधिक रोमांचक होता जा रहा है। हालांकि, ये उत्साह अभी और बढ़ेगा, क्योंकि विश्व कप में नॉकआउट समेत कुल 48 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में फिलहाल आठ मैच हो चुके हैं। आइए जानतें हैं अब तक के मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल में किस टीम की क्या स्थिति है।

हैदराबाद में 10 अक्टूबर को श्रीलंका पर ऐतिहासिक जीत के बाद पाकिस्तान 2023 विश्व कप अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। बाबर आजम की टीम ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के लिए 345 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया।

world cup 2023 points table

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सदीरा समरविक्रमा (108) और कुसल मेंडिस (122) के शतकों ने श्रीलंका को 50 ओवरों में बोर्ड पर 344/9 रन बनाने में मदद की।

जवाब में पाकिस्तान ने सिर्फ 48.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 345 रन बना लिए। अब्दुल्ला शफीक (113) और मोहम्मद रिजवान (131*) ने शतक लगाकर महफिल लूट ली। इस जीत से पाकिस्तान को वनडे विश्व कप मैचों में श्रीलंका के खिलाफ अपना अपराजित क्रम जारी रखने में मदद मिली।

इस जीत से पाकिस्तान को 2023 विश्व कप अंक तालिका में दो और अंक हासिल करने में मदद मिली। मेन इन ग्रीन के दो मैचों में चार अंक हैं। श्रीलंका के खिलाफ हाई स्कोरिंग मुकाबले के बाद उनका नेट रन रेट +1.620 से घटकर +0.927 हो गया है।

विश्व कप 2023 अंक तालिका में न्यूजीलैंड टॉप टीम बनी हुई है। ब्लैककैप्स का नेट रन रेट पाकिस्तान से थोड़ा बेहतर है। इस बीच हैदराबाद में हार के बाद श्रीलंका 10वें से आठवें स्थान पर पहुंच गया है। उनका नेट रन रेट -2.040 से बढ़कर -1.161 हो गया है।

भारत के पास अंक तालिका में नंबर एक पर पहुंचने का मौका
घरेलू टीम इंडिया आज (11 अक्टूबर) अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ एक्शन में होगी। मेन इन ब्लू ने पिछले रविवार को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। वे अफगानिस्तान को हराने के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+