पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सामने झुकी ICC, रावलपिंडी पिच की रेटिंग का फैसला किया रद्द
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच रावलपिंडी में खेला गया टेस्ट मैच रनों से भरपूर रहा था, आईसीसी ने पिच को औसत से निचले दर्जे की माना था।

ICC took back decision on Rawalpindi Pitch: आईसीसी ने पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में खेले गए टेस्ट मैच की पिच को औसत से निचले लेवल की रेटिंग दी थी। इसके अलावा डीमेरिट प्वाइंट भी दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस रेटिंग के खिलाफ आईसीसी में अपील दायर की थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से अनुरोध करते हुए कहा था कि औसत से निचले दर्जे की रेटिंग का निर्णय वापस लिया जाए। पीसीबी की अपील पर सुनवाई करते हुए आईसीसी ने अब अपना फैसला बदलने का ऐलान किया है।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आये सामने, शादी के बाद पहला वीडियो वायरल
आईसीसी ने पीसीबी की अपील के बाद रावलपिंडी टेस्ट मैच की पिच को लेकर दिया गया फैसला बदलते हुए रेटिंग को रद्द कर दिया। इसके अलावा डीमेरिट प्वाइंट भी हटा दिया है। इसका मतलब यह है कि आईसीसी ने रावलपिंडी टेस्ट मैच की पिच को क्लीन चिट दे दी है। इससे पहले अपने फैसले में पिच को औसत से भी निकले लेवल का मानते हुए रेटिंग दी गई थी। पिच को टेस्ट मैच के लायक नहीं माना गया था। इस विकेट में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के लिए समान मदद नहीं थी। यह पिच सिर्फ बल्लेबाजों के लिए ही मददगार थी।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए टेस्ट मैच में कई शतक देखने को मिले थे और इंग्लैंड ने पहले दिन ही रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की तरफ से 1700 से भी ज्यादा रन बने थे। पूरे मुकाबले के दौरान गेंदबाजों को सिर्फ मेहनत करते हुए देखा गया और बल्लेबाज गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेजने का लुत्फ उठा रहे थे।
रावलपिंडी के विकेट को इससे पहले भी खराब रेटिंग मिली थी। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच के दौरान भी यह पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार थी। उस समय भी आईसीसी ने इसे गेंदबाज और बल्लेबाज के लिए संतुलित कुछ नहीं माना और औसत से निचले दर्जे की रेटिंग दी थी। इसके अलावा डीमेरिट प्वाइंट भी उस समय दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications