केएल राहुल और अथिया शेट्टी एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आये सामने, शादी के बाद पहला वीडियो वायरल
राहुल और शेट्टी दोनों ही एक-दूसरे को लम्बे समय से डेट कर रहे थे, अंततः उन्होंने जीवन भर साथ निभाने का वादा करते हुए शादी कर ली।

KL Rahul and Athiya Shetty post wedding Video: आखिरकार भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए। खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्म हाउस में दोनों की शादी हो गई। केएल राहुल और अथिया शेट्टी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। राहुल और अथिया की शादी को लेकर फैन्स को भी काफी उत्सुकता थी और अब दोनों हमेशा-हमेशा के लिए डीके-दूसरे के हो गए हैं। शादी के बाद राहुल और अथिया काफी खुश दिख रहे हैं। यह उनके चेहरे पर साफ़ तौर से देखा जा सकता है।
राहुल और अथिया का शादी के बाद वीडियो भी सामने आया है। दोनों शादी के बाद पेपराजी के सामने पोज देते हुए दिखाई दिए हैं। इसमें राहुल और अथिया एक-दूसरे का हाथ थामकर आते हैं। एएनआई ने ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट किया है। जैसे ही दोनों सामने आते हैं, वहां खड़े तमाम कैमरापर्सन ने शादी की बधाई देते हुए हूटिंग की। राहुल ने हाथ हिलाते हुए शुभकामनाओं के लिए उनको धन्यवाद भी दिया।
केएल राहुल ने शादी के बाद ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कुछ फोटो पोस्ट किये। इसमें कैप्शन लिखा कि तुम्हारी रौशनी में मैंने प्यार करना सीखा है। आज हमने अपने सबसे प्यारे लोगों के साथ उस घर में शादी की जिसने हमें अपार ख़ुशी और शांति दी है। प्यार भरे दिल के साथ सबका आभार। हम इस यात्रा में आपका आशीर्वाद चाहते हैं।
शादी के लिए केएल राहुल ने खेल से भी ब्रेक लिया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही घरेलू वनडे सीरीज से राहुल को छुट्टी मिली थी। इसके बाद स्थिति साफ़ हो गई थी कि वह शादी करने जा रहे हैं। हालांकि राहुल ने खुद इसके बारे में कभी जिक्र नहीं किया लेकिन सूत्रों से ये खबर बाहर आ गई। बाद में शादी की डेट भी सार्वजनिक हो गई।












Click it and Unblock the Notifications