'बैट से छक्का मारा था, अब तलवार से भारतीयों को काटूंगा', सामने आया जावेद मियांदाद का वीडियो

ICC Champions Trophy Controversy: भारत की चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान जाने से इनकार करने की घोषणा करने के बाद से ही यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा ही बहुत चर्चित रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से ये दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी इवेंट और एशिया कप के दौरान ही एक-दूसरे से भिड़ती हुई नजर आई है।

बीसीसीआई ने कर दिया है साफ इनकार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय टीम अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए वहां नहीं जाएगी। इस स्थिति में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजित करने का विकल्प दिया गया है, जो फिलहाल पाकिस्तान की क्रिकेट बोर्ड के लिए अस्वीकार्य है।

Champions Trophy 1

जावेद मियांदाद ने दिया अजीब बयान

इस बीच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने अजीब बयान देकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। जावेद मियांदाद का बयान विवाद पैदा करने वाला है, खासकर जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भारतीय टीम को अपने देश में चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित करने के लिए आमंत्रित कर रहा है। मियांदाद का यह बयान, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान टीम को बेहतर बताते हुए भारत को "भाड़ में जाने" की बात कही और इतना ही नहीं उन्होंने इसके अलावा भी कई अपशब्द भी कहे।

जावेद मियांदाद का वीडियो वायरल

जावेद मियांदाद का एक वीडियो इस समय चर्चा में है, जिसमें उन्होंने भारतीयों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और इसमें वह भारत के खिलाफ हिंसा की धमकी देते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पहने तलवार लहराते हुए कहते हैं- बैट से छक्का मारा था। अब यह चलेगा। इस पर उनके बगल में खड़ा एक शख्स कहता है- बल्ला भी तेज था और तलवार भी तेज है। इस पर वह फिर कहते हैं- बैट से छक्का मार सकता हूं तो क्या मैं काट नहीं सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+