ICC Champions Trophy 2025: शुभमन गिल को क्यों बनाया गया उप-कप्तान? अगरकर ने दिया ये जवाब

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15-सदस्यीय टीम का ऐलान शनिवार को हो गया है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया का ऐलान किया है। कप्तानी की कमान एक बार फिर से रोहित शर्मा के हाथ में है, जबकि शुभमन गिल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

कई बड़े चेहरे जैसे कि मोहम्मद सिराज, नितीश कुमार रेड्डी , करुण नायर के बारे में उम्मीद की जा रही थी कि ये टीम का हिस्सा होंगे लेकिन इनमें से कोई भी टीम का हिस्सा नहीं बने हैं तो वहीं शुभमन गिल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें वाइस कैप्टन बनाया गया है।

ICC Champions Trophy 2025

जिसके बारे में अजीत अगरकर ने कहा कि 'शुभमन वैसे भी श्रीलंका में वीसी थे, मैं इस पर बहुत ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा। बहुत सारी प्रतिक्रिया ड्रेसिंग रूम से आती है। आप अपने विकल्प भी खुले रखना चाहते हैं, मैं बस ये कहना चाहता हूं कि आप हमेशा ऐसे किसी भी खिलाड़ी की तलाश में रहते हैं, जिसमें नेतृत्व के कुछ गुण हों।"

'नेतृत्व के गुण वाले खिलाड़ियों की तलाश' (ICC Champions Trophy 2025)

अगरकर की बातों पर गौर फरमाया जाए तो ये कहा जा सकता है कि उन्होंने एक तरह से गिल की तारीफ की है और ये जता दिया कि उनके अंदर नेतृत्व की भी क्षमता है। मालूम हो कि टीम इंडिया के 'युवा एनर्जी' कहे जाने वाले शुभमन गिल ने 31 जनवरी 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था।

क्रिकेट के तीनों फार्मेंट में शानदार खेल (ICC Champions Trophy 2025)

इसके बाद, टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 26 दिसंबर 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण किया था, गिल ने क्रिकेट के तीनों फार्मेंट में शानदार खेल दिखाया है। गिल 2023 विश्व कप टीम का हिस्सा थे जो कि उपविजेता रही थी। मालूम हो कि गिल वनडे क्रिकेट की 38 पारियों में 2000 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी रहे हैं तो वहीं वो 23 साल की उम्र में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर का रिकॉर्ड भी उन्हीं के ही नाम है।

शुभमन गिल का यादगार प्रदर्शन (ICC Champions Trophy 2025)

  • अंडर-19 विश्व कप 2018: शुभमन को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया।
  • गाबा टेस्ट 2021: 91 रनों की निर्णायक पारी खेली
  • आईपीएल 2023: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' हासिल की थी।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का स्क्वाड:

  • रोहित शर्मा (कप्तान),
  • शुभमन गिल (उपकप्तान),
  • विराट कोहली,
  • श्रेयस अय्यर,
  • केएल राहुल,
  • हार्दिक पांड्या,
  • अक्षर पटेल,
  • वाशिंगटन सुंदर,
  • कुलदीप यादव,
  • जसप्रीत बुमराह,
  • मोहम्मद शमी,
  • अर्शदीप सिंह,
  • यशस्वी जायसवाल,
  • ऋषभ पंत,
  • रवींद्र जडेजा।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शेड्यूल (ICC Champions Trophy 2025)

आठ टीमें दो ग्रुप में डिवाइड हैं जो कि निम्लिखित हैं..

  • ग्रुप ए - भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और पाकिस्तान
  • ग्रुप बी - दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+