ICC Champions Trophy में किस भारतीय के नाम है सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड? लिस्ट में रिटायर खिलाड़ी का दबदबा

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फैंस को बेसब्री से इंतजार इंतजार है, क्योंकि ये टूर्नामेंट आठ साल के अंतराल के बाद वापसी करने के लिए तैयार है, अगले महीने यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और यूएई दोनों में हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा। आइए टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं।

इस लिस्ट में टीम इंडिया के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का जलवा रहा है, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 16 मैचों में एक शतक लगाकर अपनी शानदार छाप छोड़ी है।

ICC Champions Trophy 2025

ICC Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा के नाम एक शतक

चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में वर्तमान में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma)का भी नाम है, जिन्होंने टूर्नामेंट में 10 मैचों के करियर में एक शतक अपने नाम किया है, और अपने बल्ले से टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

वीरेंद्र सहवाग के नाम भी एक शतक

टूर्नामेंट में एक शतक लगाने वालों की लिस्ट में अगला नाम है टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender sehwag) का, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में सहवाग ने 10 मैचों की 10 पारियों में एक शतक बनाया था।

मोहम्मद कैफ भी लगा चुके हैं शतक

लिस्ट में अगला नाम पूर्व क्रिकेट मोहम्मद कैफ का है, जिन्हें बेहतरीन फील्डिंग और शानदार बल्लेबाजी के लिए भी जाना जाता है। चैंपियंस ट्रॉफी में कैफ ने आठ मैच खेले और एक शतक बनाया।

चैंपियंस ट्रॉफी में सौरव गांगुली के नाम तीन शतक

अब बात करते हैं उस बल्लेबाज की जिसने एक या दो नहीं बल्कि इस टूर्नामेंट में कुल तीन शतक जड़े हैं। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को अपनी आक्रामक कप्तानी और बल्लेबाजी शैली के लिए याद किया जाता है। गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी में 13 मैचों की 11 पारियों में तीन शतक बनाए।

शिखर धवन के नाम भी तीन शतक

लिस्ट में अगला नाम भी पूर्व बल्लेबाज का ही है, शिखर धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी में 10 मैचों में कुल तीन शतक बनाए हैं।अंतरराष्ट्रीय करियर में धवन ने कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। भारत के 'मिस्टर आईसीसी' के नाम से मशहूर धवन ने 2013 में भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में मदद की थी। 38 वर्षीय धवन टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+