IND vs NZ: 300वें वनडे में सिर्फ 11 रन पर आउट हुए कोहली लेकिन बना गए बड़ा रिकॉर्ड, बने पहले भारतीय
IND vs NZ, Virat Kohli: भारत ने ग्रुप ए के अंतिम मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की और ग्रुप चरण में अजेय रहते हुए शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति पक्की की। इस मैच में वरुण चक्रवर्ती का शानदार स्पिन प्रदर्शन भारत के लिए निर्णायक साबित हुआ। अब भारत का सामना सेमीफाइनल में 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से दुबई में होगा, जबकि न्यूजीलैंड का मुकाबला 5 मार्च को लाहौर में दक्षिण अफ्रीका से होगा।
विराट कोहली ने रचा इतिहास (IND vs NZ, Virat Kohli)
विराट कोहली का 300वां वनडे मैच भले ही उनकी बैटिंग परफॉर्मेंस से कुछ खास नहीं रही हो। लेकिन, फील्डिंग के दौरान उनकी शानदार कैच ने उन्हें एक नई उपलब्धि दिलाई। विराट कोहली अब भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने बतौर फिल्डर इस मुकाबले में इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की।

कोहली ने तोड़ा द्रविड़ का रिकॉर्ड
राहुल द्रविड़ का 333 कैच लेने का रिकॉर्ड तोड़कर कोहली ने 334 कैच के साथ एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। राहुल द्रविड़ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 637 पारियों के दौरान 333 कैच लेने में सफल रहे थे। जबकि कोहली ने यह कारनामा अपने करियर के 657 पारियों में किया है।
तोड़ सकते हैं महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 159 कैच लेकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। वह इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के 160 कैच के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। हालांकि, महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड सबसे बड़ा है, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 218 कैच लेकर यह रिकॉर्ड बनाया। विराट कोहली के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है और आने वाले समय में वह महेला जयवर्धने के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications