ICC ने साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम का किया चुनाव, भारतीय नहीं पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मिली जगह
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने साल 2024 में 50 ओवर के फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम का किया चुनाव किया है। भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं की कमी का असर ICC पुरुष वनडे टीम ऑफ द ईयर पर पड़ा, जिसमें शुक्रवार को जारी की गई लिस्ट में देश का एक भी क्रिकेटर जगह नहीं बना पाया।
ICC द्वारा घोषित ऑल-स्टार टीम में श्रीलंका के चार, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के तीन-तीन और वेस्टइंडीज का एक खिलाड़ी शामिल है। भारत ने केवल तीन वनडे मैच खेले- श्रीलंका के खिलाफ एक विदेशी सीरीज- जिसमें से दो में उसे हार का सामना करना पड़ा, जबकि तीसरा मैच बराबरी पर छूटा।

किसे चुना गया ICC टीम का कप्तान
श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलांका को पूरे साल उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए आईसीसी टीम का कप्तान भी चुना गया। 2024 में अपने 16 वनडे मैचों में, असलांका ने 50.2 की औसत से 605 रन बनाए, जिसमें एक शतक और चार अर्द्धशतक शामिल हैं। श्रीलंका ने बीते वर्ष 18 वनडे मैच खेले, जो सभी टीमों में सबसे अधिक है, और उनमें से 12 में जीत हासिल की।
पाकिस्तान ने अपने नौ वनडे मैचों में से सात में जीत हासिल की, जबकि अफगानिस्तान ने अपने 14 वनडे मैचों में से आठ जीते। वेस्टइंडीज के बड़े हिटर शेरफेन रदरफोर्ड, जिन्होंने 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया, नौ मैचों में 106.2 की आश्चर्यजनक औसत से 425 रन बनाकर ऑल स्टार इलेवन में एकमात्र गैर-एशियाई थे।
2024 के लिए आईसीसी पुरुष वनडे टीम ऑफ द ईयर
चैरिथ असलांका (कप्तान) (श्रीलंका), सैम अयूब (पाकिस्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (अफगानिस्तान), पथुम निसांका (श्रीलंका), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर) (श्रीलंका), शेरफेन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज), अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान), वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान), हारिस रऊफ़ (पाकिस्तान), एएम ग़ज़नफ़र (अफगानिस्तान)।












Click it and Unblock the Notifications