ICC World Cup का बदला गया शेड्यूल, भारत-पाकिस्तान मुकाबले की नई तारीख घोषित
ICC World Cup 2023 Rescheduled: इस साल अक्टूबर में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए कुछ मैचों का कार्यक्रम बदलने की बात कही जा रही थी और अब कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। आईसीसी ने नए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसमें 9 मैचों का शेड्यूल पुनर्निर्धारित किया गया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाला मुकाबला अब 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान का एक और मैच पुनर्निर्धारित किया गया है। अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच 14 अक्टूबर को होने वाला मैच अब 15 अक्टूबर को शिफ्ट किया गया है।

हैदराबाद में श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच 12 अक्टूबर को होना था, इसे अब 10 अक्टूबर को कर दिया गया है। लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 13 अक्टूबर को होने वाला मैच अब 12 अक्टूबर को खेला जाएगा।
चेन्नई में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 14 अक्टूबर को होना था, अब यह मैच 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। शुरुआती चरण में धर्मशाला में इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच डे-नाईट मैच होना था लेकिन अब यह दिन में ही खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर मैच होगा।
टूर्नामेंट के अंतिम चरण में 12 नवम्बर के डबल हेडर मैचों को 11 नवम्बर के दिन आयोजित किया जाएगा। पुणे में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश का मैच होगा, वहीं कोलकाता में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत का अंतिम मैच अब 11 के बजाय 12 नवम्बर को बेंगलुरु में डे-नाईट के रूप में खेला जाएगा। फाइनल 19 नवम्बर को ही रखा गया है।
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का नया शेड्यूल
5 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद
6 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, हैदराबाद
7 अक्टूबर- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, धर्मशाला
7 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, दिल्ली
8- अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई
9- अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड्स, हैदराबाद
10- अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, धर्मशाला
10- अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, हैदराबाद
11- अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली
12- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, लखनऊ
13- अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, चेन्नई
14- अक्टूबर - भारत बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद
15- अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली
16- अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, लखनऊ
17- अक्टूबर- साउथ अफ्रीक बनाम नीदरलैंड्स, धर्मशाला
18- अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई
19- अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश, पुणे
20- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, बैंगलोर
21- अक्टूबर- नीदरलैंड्स बनाम श्रीलंका, लखनऊ
21- अक्टूबर- इंग्लैंड -साउथ अफ्रीका, मुंबई
22- अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला
23- अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई
24- अक्टूबर- साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, मुंबई
25- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स, दिल्ली
26- अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, बैंगलोर
27- अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, चेन्नई
28- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला
28- अक्टूबर- नीदरलैंड्स बनाम बांग्लादेश, कोलकाता
29- अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड, लखनऊ
30- अक्टूबर- अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, पुणे
31- अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, कोलकाता
1- नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, पुणे
2- नवंबर- भारत बनाम श्रीलंका, मुंबई
3- नवंबर- अफगानिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, लखनऊ
4- नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, बैंगलोर
4- नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद
5- नवंबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता
6- नवंबर- बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, दिल्ली
7- नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, मुंबई
8- नवंबर- इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड्स, पुणे
9- नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, बैंगलोर
10- नवंबर- साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, अहमदाबाद
11- नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, पुणे
11- नवंबर- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, कोलकाता
12- नवंबर- भारत बनाम नीदरलैंड्स, बैंगलोर
15- नवंबर- सेमीफाइनल-1, मुंबई
16- नवंबर- सेमीफाइनल-2, कोलकाता
19- नवंबर - फाइनल, अहमदाबाद












Click it and Unblock the Notifications