ICC ने पहली बार महिला क्रिकेट के फ्यूचर टूर प्रोग्राम का किया ऐलान, इतने मैच खेलेगी भारतीय वुमेंस टीम

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को पहले महिला फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) का ऐलान किया।

नई दिल्ली, 16 अगस्त: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को पहले महिला फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) का ऐलान किया। ये प्रोग्राम 2022 से 2025 तक के लिए है। इसमें कौन सा टूर्नामेंट कब और कहां खेला जाएगा इसकी सारी जानकारी दी गई है। अभी तक आईसीसी केवल पुरुषों के फ्यूचर टूर प्रोग्राम का ऐलान करती थी। तीन साल की अवधि में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 65 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं।

इतने वनडे और टी20 खेलेंगी

इतने वनडे और टी20 खेलेंगी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 2023-24 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर दो टेस्ट की मेजबानी करने के लिए भी तैयार है। आईसीसी ने मई 2022-अप्रैल 2025 तक चलने वाले पूर्ण फ्यूचर टूर प्रोग्राम कार्यक्रम का खुलासा किया है। भारतीय टीम तीन साल की अवधि के दौरान 2 टेस्ट, 27 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। मई में श्रीलंका के दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच पहले ही खेले जा चुके हैं।

इन देशों के दौरे पर जाएंगी

इन देशों के दौरे पर जाएंगी

भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और आयरलैंड की मेजबानी करेगी। इसके अलावा आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका (यह दौरा हो चुका है) और बांग्लादेश का दौरा करेगी। आस्ट्रेलियाई टीम 2023-24 में भारत का दौरा करेगी। इस दौरे पर एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम 2025-26 में आस्ट्रेलिया दौरे पर इतने ही मैच खेलेगी। आईसीसी के अनुसार 2022-25 महिला चैम्पियनशिप में टीमें 2025 विश्वकप से पहले तीन मैचों की द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेलेंगी।

कुल 301 मैच खेले जाएंगे

कुल 301 मैच खेले जाएंगे

फ्यूचर टूर प्रोग्राम में कुल 301 मैच (सात टेस्ट, 135 वनडे और 159 टी20) शामिल हैं। फ्यूचर टूर प्रोग्राम में शामिल सात टेस्ट में से इंग्लैंड पांच, आस्ट्रेलिया चार, दक्षिण अफ्रीका तीन और भारत दो टेस्ट खेलेगा। आईसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक वसीम खान ने एक बयान में कहा, महिला क्रिकेट के लिये यह बड़ा पल है। एफटीपी से भावी दौरा कार्यक्रम में निश्चितता आती है। इससे ढांचे की नींव भी तैयार होती है जो आने वाले समय में विकसित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+