भारतीय टीम ने रचा इतिहास, वर्ल्ड गेम्स फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता गोल्ड मेडल
IBSA World Games: वर्ल्ड गेम्स में भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने इन गेम्स में पहला गोल्ड मेडल जीत लिया। खास बात यह है कि सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम को पराजित करते हुए भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया।
शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट के अंतर से हरा दिया। हालांकि मुकाबला बारिश से प्रभावित हुआ था लेकिन खेल रुकने के बाद भारत को रिवाइज लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 114 रनों का स्कोर खड़ा किया।

भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस नियम से भारत ने 3।3 ओवर में 1 विकेट पर 43 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम के पास 9 ओवर खेलने के लिए थे लेकिन मैच चौथे ओवर में ही समाप्त हो गया। इस तरह टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया।
इससे पहले इन गेम्स में ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम ने 8 विकेट से हराया था। 20 अगस्त को टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट पर 59 के कुल स्कोर पर रोक दिया था। इसके बाद भारतीय टीम ने 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया था। इस तरह भारत ने प्रभावशाली तरीके से अभियान की शुरुआत की थी।












Click it and Unblock the Notifications