James Anderson ने दी कोहली को वॉर्निंग, बोले- अभी नहीं लूंगा संन्यास

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। क्रिकेट के गलियारों में काफी अर्से से एंडरसन के रिटायरमेंट की खबरें चल रही है।

मैनचेस्टर, 18 जुलाई: इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। क्रिकेट के गलियारों में काफी अर्से से एंडरसन के रिटायरमेंट की खबरें चल रही है। पिछले कुछ सालों में खराब फिटनेस के चलते वो कई बार टीम से बाहर भी हुए, लेकिन जब भी मैदान पर वापसी की टीम के लिए हमेशा शानदार प्रदर्शन किया। अब उन्होंने खुद बताया है कि वो कब इस खेल को अलविदा कहेंगे।

ये भी पढ़ें- Rishabh Pant के शतक के बाद खुशी से झूम उठी उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी, शेयर किया स्पेशल मैसेज

कब संन्यास लेंगे एंडरसन

कब संन्यास लेंगे एंडरसन

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में जेम्स एंडरसन स्काई स्पोर्ट्स की ओर से कमेंट्री करते हुए नजर आए। मैच के दौरान जब उनसे उनके रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''मुझे विराट कोहली (Virat Kohli) को गेंदबाजी करना बहुत पसंद है इसलिए हो सकता है कि मैं अगले भारत दौरे के लिए भी तैयार रहूं।''

2014 में कोहली को किया था परेशान

2014 में कोहली को किया था परेशान

2014 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में जेम्स एंडरसन में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को बहुत परेशान किया था। 10 पारियों में उन्होंने विराट को चार बार आउट किया था। इस दौरान विराट 50 गेंदों में उनके खिलाफ कुल 19 रन ही बना सके। इस पूरी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली ने 13.40 की साधारण सी औसत से कुल 134 रन बनाए थे। ओवरऑल एंडरसन टेस्ट फॉर्मेट में कोहली को कुल 7 बार अपना शिकार बना चुके हैं।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

40 वर्षीय जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे और बतौर तेज गेंदबाज पहले बॉलर हैं। अभी तक 172 टेस्ट मैचों में वह 26.37 की शानदार औसत के साथ कुल 657 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन 7/42 का रहा। जेम्स ने 32 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा और 3 बार पूरे मुकाबले में 10 या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं।

कोहली नहीं है फॉर्म में

कोहली नहीं है फॉर्म में

दूसरी ओर विराट कोहली लंबे समय से आउट ऑफ चल रहे हैं। पिछले 3 सालों से पूर्व भारतीय कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं जड़ा है। इंग्लैंड दौरे पर भी वो पूरी तरह से नाकाम रहे। एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में विराट ने केवल 31 रन बनाए थे। इसके बाद टी20 सीरीज के दो मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 12 और दो वनडे मैचों में 16.50 की औसत से मात्र 33 रन देखने को मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+