'सूर्या का कैच जीवन की अंतिम सांस तक,' लाइव टीवी में इरफ़ान पठान फूट-फूटकर रोये, देखें स्टूडियो का माहौल
IND vs SA Final: भावनाओं का ज्वार बह रहा है। हर कोई खुश है लेकिन इस ख़ुशी में भी ऑंखें नम है। ये ख़ुशी के आँसू हैं। भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद हर कोई भावुक नजर आ रहा है। टीम से लेकर फैन्स और पूर्व क्रिकेटरों तक के आँसू निकल आए हैं।
बात चाहे टीवी स्क्रीन के सामने बैठे फैन्स की हो, या उन तक पल-पल की अपडेट पहुंचाने वाले कॉमेंटेटर्स की हो। हर कोई भावनाओं में डूब गया है। अलग-अलग वीडियो सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफ़ान पठान का भी आया है।

इरफ़ान पठान लाइव टीवी पर रो रहे हैं और फाइनल में जीत दिलाने वाले हर खिलाड़ी को धन्यवाद कह रहे हैं। उनका वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। पठान ने रोते हुए कहा कि मैं बुमराह का शुक्रगुजार हूँ, मैं रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का शुक्रगुजार हूँ।
इरफ़ान पठान ने कहा कि मैं सूर्यकुमार यादव का कैच तो मुझे जिन्दगी भर नहीं भूलना। आखिरी सांस चल रही होगी, तब भी मैं सूर्यकुमार यादव का कैच याद रखूंगा। अगर पहली गेंद पर वह छक्का चला जाता तो शायद मैच निकल जाता। मिलर खतरनाक बल्लेबाज है।
पठान ने कहा कि आपको मालूम है कि पिछले दस दिन बहुत मुश्किल थे मेरे लिए, ये दुःख के आंसू नहीं हैं। ये ख़ुशी के आंसू हैं। टीम इंडिया को प्यार। इन सभी बातों को कहते हुए इरफ़ान पठान लगातार रोते जा रहे थे। स्टूडियो का माहौल भी भावुक कर देना वाला था।












Click it and Unblock the Notifications