'6 घंटे तक हम एक ही जगह थे, पृथ्वी शॉ और गिल मिलने तक नहीं आये,' सहवाग का बड़ा खुलासा
वीरेंदर सहवाग ने यह एक बड़ा खुलासा करते हुए पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल पर आरोप लगाया है. सहवाग के अनुसार दोनों एक ही जगह थे लेकिन नहीं मिले

Virender Sehwag on Gill and Shaw: वीरेंदर सहवाग अपने किस्सों के लिए जाने जाते हैं। मैदान पर अपने समय की चीजों को वह खूब बताते हैं। कई इंटरव्यू में सहवाग मजेदार बातें कहते हैं। इस बार कुछ ऐसा नहीं बल्कि कुछ अलग है। उन्होंने पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है।
क्रिकबज से बातचीत में सहवाग ने कहा कि आपको सीखने के लिए अनुभवी खिलाड़ियों से मिलकर बात करना चाहिए। कोई अनुभवी खुद चलकर आपके पास नहीं आएगा। सहवाग ने कहा कि एक बार विज्ञापन शूट के लिए मैं गया था, वहां पृथ्वी शॉ और गिल दोनों थे लेकिन वे नहीं आये।
सहवाग ने कहा कि मैं वहां करीबन छह घंटे तक रहा था लेकिन ये दोनों खिलाड़ी नहीं मिले। आपको अनुभव चाहिए तो चलकर आना होगा। अपने समय की कहानी बताते हुए सहवाग ने कहा कि मैं जब नया था उस समय सुनील गावस्कर से मिलने की योजना बनाई थी।
उन्होंने कहा कि मैंने अपनी टीम के कोच जॉन राईट से कहा था कि मुझे सनी पाजी से मिलवा दो, क्या पता वह मुझसे मिलेंगे कि नहीं। इसके बाद राईट ने मुझे डिनर के लिए आमंत्रित किया था। मैं और आकाश चोपड़ा वहां पर गए थे। वहां सुनील गावस्कर भी आये थे। हमने उनसे काफी सारी बातें की थी। आपको किसी अनुभवी के पास खुद से जाना होता है, कोई आपके पास नहीं आता है।
गौरतलब है कि सहवाग ने पंजाब और दिल्ली के बीच खेले गए आईपीएल मैच को लेकर भी एक अहम टिप्पणी दी। उन्होंने पंजाब के बल्लेबाज अथर्व तायडे को रिटायर्ड आउट करने का फैसला गलत बताया। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा यह होता कि बल्लेबाज को चोट के बहाने रिटायर्ड हर्ट किया जाता, ताकि फिर से बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता। सहवाग ने कहा कि तायडे को पहले ही रिटायर्ड हर्ट करके वापस भेजा जा सकता था।












Click it and Unblock the Notifications