'मैंने वैभव में 17 वर्ष के सचिन तेंदुलकर को देखा,' वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने किया बड़ा दावा
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को आईपीएल में तूफानी पारी खेलते हुए सैकड़ा जमाकर क्रिकेट जगत में धमाका कर दिया था। महज 35 गेंदों में ही उन्होंने रिकॉर्ड शतक लगाकर राजस्थान रॉयल्स की जीत की नींव रख दी थी और यशस्वी जायसवाल ने उनका बखूबी साथ दिया।
वैभव सूर्यवंशी को आने वाले समय का स्टार माना जा रहा है। 14 साल की उम्र में टी20 क्रिकेट में किसी भी अन्य प्लेयर ने शतकीय पारी नहीं खेली थी। सूर्यवंशी इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी हैं। कई कीर्तिमान ध्वस्त करने वाले वैभव को अलग-अलग नाम दिए जा रहे हैं।

इस बीच उनकी तुलना 17 साल के सचिन तेंदुलकर से हुई है, वह भी धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया करते थे और वैभव सूर्यवंशी ने भी कुछ वैसा ही किया है। वेस्टइंडीज के एक पूर्व खिलाड़ी ने सूर्यवंशी में 17 साल के सचिन तेंदुलकर को देखा।
बात उस समय की है, जब 1990 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी वाली भारतीय टीम चेस्टरफील्ड में डर्बीशायर के खिलाफ टूर मैच खेल रही थी। मेजबान आराम से मैच जीत की तरफ थी लेकिन 17 वर्षीय सचिन ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। विंडीज के खिलाड़ी इयान बिशप डर्बीशायर में खेल रहे थे।
Vaibhav Suryavanshi से याद आए सचिन
उन्होंने बताया कि गेम के अंत में जरूरी रन रेट चुनौतीपूर्ण था और गेंद बाउंस हो रही थी। सचिन तेंदुलकर खेलने के लिए क्रीज पर आए। मुझे लगा कि यह बच्चा मुझे नहीं मार सकता इसलिए मैंने बैक ऑफ़ लेंथ गेंदबाजी की। उन्होंने गेंद को पेड़ पर मार दिया। उसने मुझे झकझोर दिया। किसी भी बल्लेबाज ने 35 से ज्यादा रन नही बनाए लेकिन सचिन ने 105 नाबाद जड़ दिए।
Vaibhav Suryavanshi के बारे में बयान
वैभव सूर्यवंशी के बारे में उन्होंने कहा कि यह बच्चा तो और भी छोटा है और 14 साल उम्र है। इस समय ही वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों की धुनाई कर रहा है। इस खिलाड़ी ने सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों को तारे दिखा दिए।
वैभव की 101 रनों की धांसू पारी के बाद हर कोई खुश था और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई। सचिन तेंदुलकर ने भी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की और उनके शॉट में लम्बाई, गति आदि का मिश्रण बताया। उनके अलावा कई दिग्गजों ने इस युवा खिलाड़ी की तारीफ की।












Click it and Unblock the Notifications