धोनी की दिल से इज्जत करते हैं ईशान किशन, माही के ऑटोग्राफ के उपर अपना साइन करने से किया मना

ईशान किशन ने रांची में अपने एक फैन को उस वक्त ऑटोग्राफ देने से इनकार कर दिया, जब वो धोनी के ऑटोग्राफ के उपर ईशान का साइन मांग रहा था।

Ishan Kishan

हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में अपने करियर के पहले शतक को दोहरे शतक में तब्दील करने वाले ईशान किशन की हर तरफ चर्चा हो रही है। टीम इंडिया में ऋषभ पंत और संजू सैमसन के अलावा ईशान किशन भी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फॉलोअर हैं। ईशान किशन अपने आइडल एमएस धोनी का कितना सम्मान करते हैं यह उन्होंने साबित कर दिखाया है। दरअसल, अपने एक फैन को ऑटोग्राफ देते वक्त ईशान ने धोनी के ऑटोग्राफ के उपर अपना साइन करने से इनकार कर दिया।

ईशान ने जीत लिया फैंस का दिल

इंटरनेट पर ईशान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ईशान अपने एक फैन को ऑटोग्राफ देते हैं, लेकिन जैसे ही वो उस फैन के मोबाइल पर एमएस धोनी का ऑटोग्राफ देखते हैं तो वो साइन करने से इनकार कर देते हैं। फैन की काफी विनती के बाद ईशान ने ऑटोग्राफ तो दे दिया, लेकिन धोनी के ऑटोग्राफ के नीचे उन्होंने अपने साइन किए। ईशान के धोनी के प्रति इस सम्मान को देखकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और ईशान को ही धोनी का सच्चा शिष्य कह रहे हैं।

क्या कहा ईशान किशन ने?

आपको बता दें कि ईशान किशन ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में शानदार शतक लगाया था। यह मैच रांची में हुआ था। मैच के बाद ईशान किशन ड्रेसिंग रूम में अपने फैंस के साथ फोटो क्लिक करा रहे थे। इसी दौरान एक फैन ईशान के पास उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए आया। इस शख्स ने ईशान से अपने मोबाइल पर उनका ऑटोग्राफ मांगा, जहां धोनी का पहले से ऑटोग्राफ मौजूद था। यह देखने के बाद ईशान ने कहा, "माही भाई का सिग्नेचर है और उसके उपर मुझे कह रहे हैं करने को मुझसे यह हो नहीं रहा है। माही भाई के सिग्नेचर के साथ में मैं क्या करूंगा। माही भाई के सिग्नेचर के उपर मैं कहां से घुस जाऊं, अभी हम लोग उनके बराबरी तक पहुंचे नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+