2023 वर्ल्ड कप में ओपनिंग के लिए लिए गिल के नाम पर सहमत नहीं है यह पूर्व खिलाड़ी, ईशान को बताया दावेदार

शुभमन गिल और ईशान किशन ने हाल ही में वनडे फॉर्मेट के अंदर दोहरे शतक लगाए हैं। ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ तो वहीं गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था।

Ishan Kishan and shubman gill

भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस सीरीज फतह के साथ ही भारत की मिशन 2023 की शुरुआत शानदार रही है। वनडे वर्ल्ड कप इसी साल भारत में होना है, जिसके लिए भारतीय टीम में अलग-अलग कॉम्बिनेशन पर काम चल रहा है। न्यूजीलैंड सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल को वर्ल्ड कप के लिए रोहित का बेस्ट ओपनिंग पार्टनर माना जा रहा है। खुद रोहित शर्मा ने भी सीरीज शुरू होने से पहले यह कह दिया था कि गिल को ओपनिंग के लिए प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय बांगड़ रोहित की इस बात इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उनका मानना है कि गिल को अभी कई चुनौतियां मिल सकती हैं।

ईशान से मिल सकती है चुनौती- संजय

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए संजय बांगड़ ने कहा है कि मैं अभी इस बात से सहमत नहीं हूं कि गिल विश्व कप के लिए रोहित शर्मा के बेस्ट ओपनिंग पार्टनर होंगे। संजय बांगड़ ने कहा है, "मैं अभी तक गिल के नाम पर सहमत नहीं हूं, क्योंकि ईशान किशन ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने हाल ही में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज गिल का ही हमउम्र है। गिल 23 साल के हैं तो ईशान 24 के हैं।"

गिल और ईशान हैं बड़े दावेदार

आपको बता दें कि 2023 विश्व कप के लिए रोहित शर्मा के बेस्ट ओपनिंग पार्टनर के लिए शुभमन गिल और ईशान किशन का नाम सबसे आगे चल रहा है। इन दोनों बल्लेबाजों ने हाल ही में वनडे फॉर्मेट में डबल सेंचुरी लगाकर अपनी दावेदारी को मजबूत किया है, लेकिन ओपनिंग के लिए रोहित की पहली पसंद शुभमन गिल नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों वनडे मैच में रोहित ने ईशान को नंबर 4 पर खिलाया है, लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि जब केएल राहुल टीम में आएंगे तो ईशान किशन कहां जाएंगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+