'आई एम हॉटी, आईएम नॉटी', 60 बरस की उम्र में शास्त्री ने दिखाए जलवे तो लोग बोले- अब तो अनिल कपूर फेल
Ravi Shastri Bathrobe Pictures: टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, दरअसल अपने बेबाक अंदाज और मनलुभावन कमेंट्री से लोगों का दिल जीतने वाले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी की एक तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

खास बात ये है कि वायरल फोटो खुद रवि शास्त्री ने ही स्पेशल पोस्ट के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।अपने जमाने के हैंडसम क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल रवि शास्त्री ने ट्विटर पर अपनी जो फोटो शेयर की है, उसमें उन्होंने ब्लू कलर का बाथरोब पहन रखा है और फिल्मी हीरो की तरह पोज देते नजर आ रहे हैं।
'आई एम हॉटी, आईएम नॉटी, आईएम सिक्सटी'
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'आई एम हॉटी, आईएम नॉटी, आईएम सिक्सटी।' खास बात ये है कि शास्त्री ने अपनी तीन फोटो बाथरोब के साथ मजेदार कैप्शन के साथ शेयर की है।
60 बरस में रवि शास्त्री ने दिखाए जलवे, लोग हैरान
अपनी दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि 'क्या उनकी ये फोटो thirst trap को क्वालिफाई करने के लिए काफी है।' तो वहीं अपनी तीसरी तस्वीर में शास्त्री ने तौलिए से मुंह को छिपाया हुआ है और उन्होंने इस पर कैप्शन दिया है कि 'Your girl doesn't need to see my face to know it's me 👀 😎'
रवि शास्त्री की फोटो देखकर चकराए लोग
60 की उम्र में रवि शास्त्री का ये बेबाक अंदाज देखकर लोग हैरान हैं और इसी वजह से इस वक्त सोशल मीडिया पर रवि शास्त्री की फोटो पर कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है।
'रिलेक्स, अकाउंट हैक भी हो सकता है'
एक यूजर ने लिखा है कि 'रिलेक्स, अकाउंट हैक भी हो सकता है।' तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'रवि शास्त्री सांवरिया सीन रणबीर कपूर से बेहतर कर सकते हैं।' तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'रवि शास्त्री तो फिटनेस के जेम्सबॉंड हैं।'
'रवि शास्त्री के आगे तो अनिल कपूर फेल'
तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'एज को निकालो सीन से, मुझे केवल फन करना है।' तो किसी ने लिखा कि 'ये तो क्रिकेट के अनिल कपूर निकले भाई।' तो किसी ने लिखा कि 'अरे अनिल कपूर फेल है।'
30 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास लिया था
कुल मिलाकर इस वक्त रवि शास्त्री ही सोशल मिडिया पर छाए हुए हैं। आपको बता दें कि शास्त्री इन दिनों आईपीएल 2024 की कमेंट्री में बिजी हैं। मालूम हो कि रवि शास्त्री ने 30 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
'चैंपियन ऑफ चैंपियंस' रह चुके हैं रवि शास्त्री
मुंबई के इस जांबाज खिलाड़ी ने देश के लिए 80 टेस्ट मैच में खेले हैं, जिसमें उन्होंने 11 शतक लगाए हैं और वहीं 151 विकेट लिए हैं। तो वहीं वनडे की बात करें तो इन्होंने इंडिया के लिए 150 वनडे खेले हैं, जिसमें 4 शतक शामिल हैं और इन्होंने 129 विकेट लिए हैं। साल 1985 में ऑस्ट्रेलिया में विश्व चैंपियनशिप में उन्हें 'चैंपियन ऑफ चैंपियंस' चुना गया था।












Click it and Unblock the Notifications