WPL 2025: थर्ड अंपायर ने जानबूझकर दिल्ली के खिलाफ मुंबई इंडियंस को मैच में हरवाया! जानें क्या कहता है नियम ?
WPL 2025: वडोदरा में रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की। यह मैच अपने विवादास्पद रन-आउट फैसलों के लिए याद किया जाएगा। थर्ड अंपायर गायत्री वेणुगोपालन द्वारा तय किए गए तीन महत्वपूर्ण फैसलों में बल्लेबाजों को नॉट आउट घोषित किया गया।
WPL के तीसरे मैच में दिल्ली ने मुंबई को बहुत कम अंतर से हराया। आखिरी गेंद पर रन आउट का फैसला दिल्ली फ्रैंचाइज़ी के पक्ष में गया और इस तरह मैच का नतीजा तय हो गया। इस फैसले के बाद थर्ड अंपायर गंभीर आरोप लग रहे हैं।

मुंबई के पक्ष में होनी चाहिए थी रन आउट की अपील
शैफाली वर्मा की बदौलत दिल्ली ने शानदार शुरुआत की। बाद निकी प्रसाद और सारा ब्रायस की शानदार पारियों की बदौलत टीम ने MI के खिलाफ दो विकेट से जीत हासिल की। हालांकि, मैच बिना किसी विवाद के खत्म नहीं हुआ, सोशल मीडिया पर फैंस के एक वर्ग ने सुझाव दिया कि अंत में रन आउट की अपील मुंबई के पक्ष में होनी चाहिए थी।
आखिरी ओवर तक पहुंचा मैच
दरअसल, 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 60 रनों की शानदार ओपनिंग साझेदारी के बावजूद 14.5 ओवर में 109/5 का स्कोर बनाया। हालांकि, निकी प्रसाद और सारा ने दूसरे छोर पर विकेट गिरने के बावजूद आखिरी ओवर में समीकरण को 10 रनों तक सीमित कर दिया।
क्रीज को पार करने से पहले ही चमक उठी ज़िंग बेल्स
अंतिम गेंद पर दो रन की जरूरत थी। अरुंधति ने गेंद को ऑफ-साइड में मारा, जो सर्कल के अंदर फील्डरों के सिर के ऊपर से निकल गई। एमआई की कप्तान हरमनप्रीत कौर गेंद के पीछे दौड़ीं और उसे कीपर के छोर की ओर फेंक दिया। जैसे ही अरुंधति ने डबल पूरा करने के लिए डाइव लगाई, ऐसा लगा कि उनके बल्ले के क्रीज को पूरी तरह से पार करने से पहले ही ज़िंग बेल्स चमक उठीं।
पुराने समय में जब बेल्स स्टंप से संपर्क खो देती थीं, तो बल्लेबाज को आउट करार दे दिया जाता था। लेकिन मौजूदा डब्ल्यूपीएल में जलती हुई ज़िंग बेल्स का मतलब है कि उनके और स्टंप के बीच कोई संपर्क नहीं है। इसलिए, इसका इस्तेमाल यह तय करने के लिए किया जा सकता है कि बल्लेबाज आउट है या नहीं।
नियम में कहा गया है?
यह नियम कहता है कि जब LED विकेट्स का इस्तेमाल किया जाता है, तो वह पल जब बेल (bail) स्टंप से गिराई जाती है (जैसा कि क्लॉज 29.1 में कहा गया है), उसे पहली फ्रेम माना जाएगा जिसमें LED लाइट्स जलती हैं। इसके बाद की फ्रेम्स में बेल को स्टंप से पूरी तरह हटा हुआ दिखाया जाएगा।
थर्ड अंपायर ने जानबूझकर मुंबई इंडियंस को मैच में हरवाया?
आसान शब्दों में जब बेल गिरती है और LED लाइट्स जलती हैं, उस समय को मैच के दौरान विकेट गिरने का पहला संकेत माना जाएगा। फिर उसके बाद की तस्वीरों में बेल को स्टंप से हटे हुए दिखाया जाएगा।
इस विकेट के मामले में तीसरे अंपायर ने बाद के फ्रेम पर भरोसा करते हुए निर्णय लिया कि 'बल्लेबाज का बैट बेल्स निकलने से पहले क्रीज के अंदर था। ऐसे में ये कहना गलत होगा कि थर्ड अंपायर ने जानबूझकर दिल्ली के खिलाफ मुंबई इंडियंस को मैच में हरवाया।












Click it and Unblock the Notifications