IND vs NZ: कैसा रहेगा बेंगलुरु में कल का मौसम? क्या बारिश के चलते धुल जाएगा दूसरे दिन का भी खेल!

India vs New Zealand Test Weather: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में आज शुरू होने वाला पहला टेस्ट मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया। पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। अब इस मैच में चार दिनों का गेम और बचा हुआ है। दोनों ही टीमें पहले दिन खेल शुरू होने का इंतजार करती रह गई।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अंतर्गत खेली जा रही यह सीरीज भारतीय टीम के दृष्टिकोण से काफी अहम है। भारतीय टीम का प्रयास यही है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारत में सभी मुकाबले जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में फाइनल तक का सफर तय किया जाए।

india and new zealand test

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट में दूसरे दिन का वेदर

मौसम को लेकर खबर अच्छी नहीं कही जा सकती है। दूसरे दिन के खेल में भी आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं और बारिश की भी संभावना है। दूसरे दिन का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ सकता है। 50 फीसदी बारिश होने के आसार हैं। 27 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रह सकता है।

पहले दिन नहीं हुआ है टॉस

पहले दिन के खेल में टॉस होने की संभावना दूसरे सेशन का खेल धुलने के बाद तक थी लेकिन बारिश के कारण ऐसा हो नहीं पाया। दूसरे सेशन का समय होने के बाद अंपायरों ने निरीक्षण किया था लेकिन बारिश ने एक बार फिर से दस्तक दे डाली और कवर्स लगा दिए गए। अंपायरों ने पहले दिन का गेम रद्द करने की घोषणा कर दी। अब तक टॉस तक नहीं हो पाया है।

4 दिनों में भी निर्णय संभव

इस मैच में फ़िलहाल चार दिनों का खेल बचा है और भारतीय टीम इन चार दिनों में गेम जीत सकती है। बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में भारत ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए दो दिनों में मैच जीत लिया था। भारत में अमूमन तीन या चार दिनों में मुकाबले समाप्त हो जाते हैं। इसे देखते हुए बेंगलुरु टेस्ट में नतीजा आराम से आ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+