भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच के टिकट बेचने का ऐलान, जानें कब और कहां से खरीदें

World Cup 2023 Tickets booking information: आईसीसी और बीसीसीआई ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप का नया शेड्यूल जारी किया है। पहले घोषित कार्यक्रम के कुछ मैचों में बदलाव हुआ है। 9 मैचों का शेड्यूल बदला गया है। अब टिकटों की बिक्री जारी करने की खबर भी सामने आ रही है। आईसीसी के मुताबिक इसी माह टिकटों की बिक्री होगी।

वर्ल्ड कप मैचों के टिकट 25 अगस्त से बिकने शुरू हो जाएंगे। दर्शकों को परेशानी न हो और मैचों का लुत्फ़ भी अच्छी तरह उठाया जा सके, इसके लिए कुछ चरणों में टिकट बेचे जाएंगे। यानी एक ही दिन में टिकट बिकने की स्थिति नहीं आएगी। अलग-अलग दिन टिकट बिक्री होगी।

india and pakistan

25 अगस्त से भारत के अलावा अन्य टीमों के वॉर्म मैचों के टिकट बिकेंगे। इसी दिन भारत के अलावा अन्य देशों के इवेंट मुकाबलों के टिकट भी टिकेंगे। 30 अगस्त को भारतीय टीम के टिकट बिकेंगे। गुवाहाटी और त्रिवेन्द्रम में होने वाले मैचों के टिकट इसमें होंगे।

भारतीय टीम के चेन्नई, दिल्ली और पुणे में होने वाले मैचों के टिकट 31 अगस्त को बिक्री के लिए लाये जाएँगे। टीम इंडिया के धर्मशाला, लखनऊ और मुंबई में होने वाले मैचों के टिकट 1 सितम्बर को बेचे जाएँगे। टीम इंडिया के मैच बेंगलुरु और कोलकाता में भी होंगे। इनके लिए टिकटों की बिक्री 2 सितम्बर को होगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में होने वाले महामुकाबले के टिकट 3 सितम्बर को बेचे जाएंगे। मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल मैचों के टिकट 15 सितम्बर को बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस तरह आईसीसी ने सात चरणों में टिकट बेचने का फैसला लिया है।

दर्शकों के लिए cricketworldcup.com/register पर जाकर रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी गई है। 15 अगस्त से रजिस्ट्रेशन होंगे। वहां रजिस्ट्रेशन के कारण दर्शकों को टिकट बिक्री की खबर सबसे पहले मिल सकेगी। इससे टिकट खरीदने की प्रक्रिया भी पहले की जा सकेगी। फैन्स को ध्यान में रखते हुए ही आईसीसी ने अलग-अलग चरणों में टिकट बेचने का निर्णय लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+