T20 World Cup 2024 Live Streaming: जियो नहीं यहां फ्री में देख सकेंगे वर्ल्ड कप के सभी मैच, आसान है तरीका

T20 World Cup 2024 Live Streaming: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगज होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली है। जिनको चार ग्रुप में बांटा गया है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए लगभग सभी टीमों ने खिलाड़ियों का ऐलान भी कर दिया है।

रोहित-कोहली से होगी उम्मीदें

वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए फैंस भी बेहद उत्साहित हैं। रोहित शर्मा के कप्तानी में भारतीय टीम इस साल टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाना चाहेगी। भारत की तरफ से रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली से भी बड़े स्कोर्स की उम्मीद होगी। विराट कोहली मौजूदा समय में आईपीएल में बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

T20 World Cup 1

फ्री में देख सकेंगे मैच

इस बीच क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फैंस टी-20 वर्ल्ड कप को बिना एक भी रुपये दिए फ्री में देख सकते हैं। दरअसल, डिज्नी+हॉटस्टार टी-20 वर्ल्ड कप को फैंस के लिए फ्री में प्रसारित करने जा रहा है। डिज्नी +हॉटस्टार ने ऐलान किया है कि वह टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों को फ्री में अपने एप के जरिए मोबाइल यूजर्स को दिखाने का काम करेगी।

टीवी पर देखने के लिए लेना होगा सब्सक्रिप्शन

अगर आपके फोन में डिज्नी+हॉटस्टार का ऐप नहीं है तो आप इसे डाउनलोड करके टी-20 वर्ल्ड कप का मजा बिल्कुल फ्री में ले सकते हैं। हालांकि स्मार्ट टीवी पर डिज्नी + हॉटस्टार ऐप के जरिए टी-20 वर्ल्ड कप मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन का लेना जरूरी होगा। मोबाइल यूजर्स के लिए ही यह सुविधा दी गई है।

जानिए कब और किससे होंगे भारत के मैच

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ग्रुप ए में है। भारत के अलावा ग्रुप ए में आयरलैंड, अमेरिका, पाकिस्तान और कनाडा की टीम भी शामिल है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होना है। वहीं दूसरे मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी में 9 जून को भारतीय टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी। जबकि ग्रुप स्टेज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना मेजबान अमेरिका से होगा। वही चौथे मुकाबले में भारत 15 जून को कनाडा से भिड़ने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+