कुमार संगकारा ने खोला RR का सबसे बड़ा राज, 13 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टीम ने क्यों लगाया करोड़ों का दांव!
Kumar Sangakkara On Vaibhav Suryavanshi: महज 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। अपने पहले आईपीएल सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। बिहार से फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले इस युवा खिलाड़ी को अब भारत का फ्यूचर स्टार माना जा रहा है।
राजस्थान ने लगाया था करोड़ों का दांव (Kumar Sangakkara On Vaibhav Suryavanshi)
राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें साल 2025 की मेगा ऑक्शन में 1.1 करोड़ की बड़ी रकम देकर खरीदा था, और यह फैसला अब उनकी सबसे बड़ी सफलता में बदलता दिख रहा है। आईपीएल 2025 में जब कप्तान संजू सैमसन चोटिल हुए, तब सूर्यवंशी को मौका मिला। उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया और 7 पारियों में 252 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट रही 206.56 और औसत 36 का रहा।

इस दौरान गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज़ 35 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस धमाकेदार पारी ने उन्हें IPL का सबसे युवा शतकवीर बना दिया और साथ ही भारत का सबसे तेज़ शतक लगाने वाला बल्लेबाज़ भी वो बन गए। इस प्रदर्शन के बाद ही सूर्यवंशी को लेकर फैंस लगातार चर्चाएं कर रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स को कैसे मिला ये हीरा?
राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने खुलासा किया कि उन्हें सूर्यवंशी की प्रतिभा सबसे पहले साल 2023 में पता चली थी। जब सूर्य़वंशी केवल 11-12 साल के थे। टीम के एक विश्लेषक ने उन्हें मैसेज कर कहा था कि एक बहुत खास खिलाड़ी दिखा है, उसे ट्रायल में बुलाइए। इसके बाद जब संगकारा ने उन्हें पहली बार नेट्स में देखा, तब वे जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाजों का आत्मविश्वास से सामना कर रहे थे।
संगकारा ने कही दिल जीतने वाली बात
संगकारा ने कहा कि उनके बल्ले से निकलने वाली आवाज़ बंदूक की गोली जैसी लगती थी। उनका बैट स्विंग बहुत शानदार है, ऑफ स्टंप के बाहर से बल्ला घूमता है और शॉट्स बेहद आसान लगते हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद अब वैभव सूर्यवंशी भारत की अंडर-19 टीम के इंग्लैंड दौरे पर भी चमक बिखेर रहे हैं। टेस्ट और वनडे दोनों सीरीज़ में उन्होंने शानदार पारियां खेलीं और अपनी जगह और भी मजबूत कर ली।












Click it and Unblock the Notifications