Nitish Reddy के पिता के पास है कितनी दौलत? कम मैच खेलकर भी हैरान करने वाली नेटवर्थ
Nitish Kumar Reddy father: मेलबर्न टेस्ट में शतक जड़कर भारत की लाज बचाने वाले नीतीश कुमार रेड्डी सुर्खियों में बने हुए हैं। 21 वर्षीय नीतीश कुमार रेड्डी ने जब शतक लगाया तो स्टेडियम में मौजूद उनके पिता मुत्याला रेड्डी की आंखों में आंसू थे। नीतीश कुमार रेड्डी के पिता ने अपने बेटे को सफल बनाने के लिए नौकरी छोड़ दी थी। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी के सपने को पूरे करने के लिए कई तरह के दुख झेलने के काम किया।
बेटे के लिए छोड़ दी थी नौकरी (Nitish Kumar Reddy father)
नीतीश कुमार रेड्डी के पिता मुत्याला रेड्डी की कहानी में काफी संघर्षों से भरी हुई है। साल 2016 में उन्होंने अपने बेटे की प्रतिभा को निखारने के लिए हिंदुस्तान जिंक की नौकरी छोड़ दी। यह निर्णय आसान नहीं था। नौकरी छोड़ने के बाद उनकी रातों की नींद उड़ गई, खाना छूट गया, और अनगिनत त्याग किए। लेकिन जब मुत्याला ने अपने बेटे को मैदान में शतक बनाते देखा, तो उनका हर बलिदान एक नियति की तरह महसूस होने लगा।

रिटायरमेंट फंड के ब्याज से चलता था घऱ का कर्जा
नौकरी छोड़ने के बाद रेड्डी परिवार के लिए जीवनयापन करना बहुत कठिन हो गया था। मुत्याला रेड्डी के पास व्यक्तिगत रूप से ज्यादा पैसा नहीं था, और परिवार का खर्चा उनके रिटायरमेंट फंड के ब्याज से ही चलता था। जब तक यह ब्याज सही तरीके से मिलता था, तब तक स्थिति संभल जाती थी, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, उनके लिए गुजारा करना और मुश्किल होता गया। परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था, और रेड्डी को इस स्थिति से उबरने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
कितनी है नीतीश कुमार रेड्डी के पिता की नेटवर्थ
नीतीश कुमार रेड्डी के पिता की नेटवर्थ की बात करें तो इसकी सही जानकारी अभी सामने नहीं आई है। नितीश रेड्डी को भले ही IPL 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया हो, लेकिन उनका परिवार अभी भी विशाखापट्टनम के मधुरवाडा इलाके में किराए के घर में रहता है। बेटे की बढ़ती लोकप्रियता और बड़ी कमाई के बावजूद, मुत्याला परिवार साधारण जीवन जीना पसंद करता है। नीतीश रेड्डी ने बतौर ऑल राउंडर भारतीय टीम में जगह बनाई है और वह आने वाले समय में क्रिकेटिंग फील्ड में और ज्यादा बेहतर काम कर सकते हैं।
-
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications