राहुल द्रविड़ को BCCI की 125 करोड़ की रकम में कितने मिलेंगे? हैरान करने वाली राशि आई सामने
टी20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम को बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपये इनामी राशि का चेक थमा दिया। भारतीय टीम का मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया था। टीम इंडिया को पोडियम पर धन राशि का चेक दिया गया था।
भारतीय टीम में राहुल द्रविड़ का बतौर कोच कार्यकाल समाप्त हो गया है। टीम इंडिया को अब नया कोच मिलेगा। सवाल यह भी है कि बीसीसीआई से टीम इंडिया को मिली धन राशि से पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को कितनी राशि मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनको बड़ा हिस्सा मिला है।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल 15 खिलाड़ियों को 5-5 करोड़ रुपये बतौर इनाम मिले हैं। उनके साथ ही इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ का नाम भी शामिल है। राहुल द्रविड़ को भी इतनी ही राशि मिलने की बात कही गई है।
इसके बाद यह धन राशि कम होती जाती है। जहाँ तक सपोर्ट स्टाफ की बात, है तो प्रत्येक व्यक्ति को ढाई करोड़ रुपये मिलने की खबर सामने आ रही है। इनमें बैटिंग, फील्डिंग और गेंदबाजी कोच का नाम शामिल है। उनके बाद दो करोड़ की राशि फिजियो, थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट, मसाज करने वाले और कंडिशनिंग कोच में प्रत्येक को इतनी रकम मिली है। रिजर्व खिलाड़ी और चयनकर्ताओं को एक-एक करोड़ की रकम मिली है।
गौरतलब है कि बीसीसीआई की इनामी राशि ने चौंका दिया है। आईसीसी ने टीम इंडिया को जीत के बाद 20 करोड़ की धन राशि बतौर विनर टीम दी थी लेकिन बीसीसीआई ने इससे पांच गुना रकम इनाम के तौर पर देते हुए हैरान करने वाला कार्य किया है।












Click it and Unblock the Notifications