गौतम गंभीर को टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिलेगी? राहुल द्रविड़ की फीस से ज्यादा होगी राशि
Gautam Gambhir Salary: तमाम खबरों और अटकलों पर उस समय विराम लग गया जब बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को टीम इंडिया का अगला हेड कोच नियुक्त करने की घोषणा कर दी। मंगलवार रात को इस घोषणा के साथ ही भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय शुरू हो गया।
हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम के साथ गौतम गंभीर बाद में जुड़ेंगे। इस समय टीम ज़िम्बाब्वे दौरे पर गई हुई है और कई सीनियर खिलाड़ी रेस्ट पर हैं। गौतम गंभीर को कोच बनाने के फैसले पर फैन्स काफी खुश हैं हाल ही माँ गंभीर की कोचिंग में केकेआर ने एक दशक बाद आईपीएल का ख़िताब जीता था।

एक सवाल और निकलकर सामने आता है कि गौतम गंभीर को बतौर कोच सैलरी कितनी मिलेगी। किसी नेशनल क्रिकेट टीम का कोच होना बड़ी बात होती है और पैसे भी काफी मिलते हैं। यह रकम इतनी होती है, कि कई खिलाड़ियों के पूरे करियर के मैच फीस निकल जाए।
राहुल द्रविड़ जब टीम इंडिया के कोच थे, तो उनको फीस के रूप में 12 करोड़ रुपये प्रति वर्ष मिलते थे। गंभीर के साथ पैसों को लेकर बोर्ड की तरफ से काफी बातचीत हुई और नियुक्ति की घोषणा में देरी होने के पीछे एक बड़ी वजह सैलरी पर डील करना था।
आईपीएल का अनुबंध ज्यादा समय के लिए नहीं होता लेकिन टीम इंडिया के कोच के रूप में अनुबंध दो या तीन वर्ष के लिए रहता है। माना जा रहा है कि राहुल द्रविड़ को मिलने वाली फीस से ज्यादा गौतम गंभीर को रकम मिलेगी। उनको 25 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। पूरे अनुबंध के लिए इतनी राशि मिलती है, तो भी कम नहीं कही जा सकती है। तब भी द्रविड़ से ज्यादा ही पैसा मिलेगा। आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है। बीसीसीआई फ़िलहाल सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति प्रक्रिया में है, गंभीर की सैलरी के बारे में चीजें बाद में साफ होंगी।
गौतम गंभीर को कोचिंग का अनुभव आईपीएल से ही हुआ है। वह लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ काम करने के बाद केकेआर में गए थे। केकेआर में उनकी कप्तानी में टीम ने दो बार खिताबी जीत दर्ज की थी। इस बार उनकी कोचिंग में टीम ने टाइटल अपने नाम कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications