मोहम्मद शमी हर महीने हसीन जहां को देते हैं कितने रुपये? MNC के पैकैज की तरह मिलता है मोटा पैसा
Mohammed Shami and Hasin Jahan: भारतीय टीम के धांसू तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने क्रिकेटिंग करियर में सफल रहे हैं लेकिन वैवाहिक जीवन में उनको सफलता नहीं मिल पाई। हसीन जहां से शादी करने के बाद शमी का जीवन ट्रैक से बार चला गया। दोनों के बीच अनबन रही और अब अलग भी रहते हैं।
हसीन जहां ने शमी के ऊपर घरेलू हिंसा और दहेज के आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया और यह अभी तक चल रहा है। दोनों के रास्ते अलग हैं लेकिन तलाक नहीं हो पाया है। हालांकि मामला अदालत में चल रहा है। शमी अपने खेल और फिटनेस में व्यस्त हैं, उनकी पत्नी सोशल मीडिया में व्यस्त हैं।

हसीन जहां और शमी के एक बेटी है और वह हसीन जहां के साथ ही रहती हैं। यहां सवाल यह आता है कि पति और पत्नी अलग रहते हैं, तो खर्चा कैसे चलता है। शमी तो करोड़ों में कमाई करते हैं लेकिन हसीन जहां के पास तो इनकम का कोई साधन नहीं है।
इसका जवाब यह है कि शमी अपनी पत्नी हसीन जहां को हर महीने के हिसाब से पैसे देते हैं। यह राशि भी काफी अच्छी है। कोर्ट ने शमी को अपनी यह रकम देने के लिए कहा था। साल 2023 में ही कोर्ट ने शमी से कहा था कि उनको हर महीने अपनी पत्नी को गुजारा करने के लिए एलिमनी देनी होगी।
साल भर के लाखों रुपये मोहम्मद शमी की पत्नी को मिलते हैं। यह कुछ ऐसा है जैसे कोई एमएनसी कंपनी अपने कर्मचारी को पैकेज देती है। महीने के 1 लाख 30 हजार रुपये मोहम्मद शमी की तरफ से हसीन जहां को जाते हैं इससे उनके खर्चे चलते हैं।
इस अमाउंट को भी दो हिस्सों में बांटा गया है। हसीन जहां के लिए 50000 रुपये की रकम है और 80000 रुपये उनकी बेटी के भरण-पोषण के लिए है और यह रकम कोर्ट ने ही तय की थी। हालांकि डिमांड तो इस रकम से काफी ज्यादा की गई थी।
ऑरिजनल डिमांड की तरफ गौर किया जाए, तो यह 10 लाख रुपये माह थी, जिसे हसीन जहां ने माँगा था। इसके अलावा बच्ची के लिए 3 लाख हर महीने के अलग से थे। हालाँकि कोर्ट ने इस मांग को नामंजूर कर दिया। इसके बाद भी शमी की वाइफ को 15 लाख 60 हजार रुपये हर साल मिलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications