MI-RCB के 3 तो चैंपियन GT का सिर्फ 1 खिलाड़ी, जानें T20 विश्वकप स्क्वॉड में किस टीम के कितने प्लेयर
टी20 विश्वकप 2022 के लिए भारत समेत कई देशों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।
नई दिल्ली, 16 सितंबर: टी20 विश्वकप 2022 के लिए भारत समेत कई देशों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। 2007 के बाद से भारत ने टी20 विश्वकप का खिताब नहीं जीता है। वेस्टइंडीज को छोड़कर कोई भी टीम दो बार टी20 विश्वकप चैंपियन नहीं बनी है। ऐसे में रोहित शर्मा के पास डैरेन सैमी के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है।

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को टी20 विश्वकप स्क्वॉड में जगह मिली है। दिनेश कार्तिक इसका सबसे बड़ा उदहारण हैं। वहीं आईपीएल 2022 में अर्शदीप सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल ने कई ऐसे खिलाड़ी दिए हैं जिन्होंने बाद में इंटरनेशनल क्रिकेट में जगह बनाई और शानदार प्रदर्शन किया। इनमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, स्पिनर युजवेंद्र चहल, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमायर यादव, ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज हर्षल पटेल शामिल हैं। आइए जानते हैं टी20 विश्वकप स्क्वॉड में किस आईपीएल फ्रेंचाइजी के कितने खिलाड़ियों को जगह मिली है।

8 फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी शामिल
टी20 विश्वकप स्कॉड में आईपीएल की 8 फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के 3 और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 3 प्लेयर्स को जगह दी गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के 2-2 खिलाड़ी स्क्वॉड में शामिल हैं। सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और आईपीएल 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस के 1-1 खिलाड़ी टी20 विश्वकप के लिए चुने गए हैं।

गुजरात का 1 खिलाड़ी
- मुंबई इंडियंस: 3 खिलाड़ी (रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव)
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 3 खिलाड़ी (विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल)
- लखनऊ सुपर जायंट्स: 2 खिलाड़ी (केएल राहुल और दीपक हुड्डा)
- दिल्ली कैपिटल्स: 2 खिलाड़ी (ऋषभ पंत और अक्षर पटेल)
- राजस्थान रॉयल्स: 2 खिलाड़ी (रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल)
- सनराइजर्स हैदराबाद: 1 खिलाड़ी (भुवनेश्वर कुमार)
- पंजाब किंग्स: 1 खिलाड़ी (अर्शदीप सिंह)
- गुजरात टाइटंस: 1 खिलाड़ी (हार्दिक पांड्या)

टी20 विश्वकप 2022 के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह। स्टैंडबाय खिलाड़ी - मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर












Click it and Unblock the Notifications