स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय टीम ने कितने मैच खेले? इस बार भी मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस से हर भारतीय के इमोशन जुड़े होते हैं। फ़ौज से लेकर खिलाड़ी और आम नागरिक तक इस दिन को ख़ुशी से मनाते हैं। स्कूलों से लेकर हर सरकारी दफ्तर में सेलिब्रेशन होता है। क्रिकेट के मैदान पर कई बार मैचों का आयोजन देखने को मिला है।

आजादी के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने कई मुकाबले खेले हैं। यह सिलसिला 1952 से ही चला आ रहा है। 2021 में भी क्रिकेटरों ने 15 अगस्त के दिन मैदान पर उतरकर हर भारतीय के दिल में जोश भरने का काम किया है। 8 बार भारतीय टीम ने इस दिन मुकाबले खेले हैं। 3 में जीत और 3 में हार के अलावा दो बार मुकाबले ड्रॉ भी रहे हैं।

Independence Day

पुरुष क्रिकेट टीम की तरह भारत की महिला टीम भी पीछे कहाँ रहने वाली है। महिलाओं ने दो मुकाबले खेले हैं। महिला टीम को इन दो मैचों में एक बार जीत का मौका मिला है। एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। अंतिम बार भारतीय महिलाएं 2014 में मैदान पर उतरी थीं।

भारत में आजादी का जश्न, टीम इंडिया खेलेगी मुकाबला

इस बार भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। जहां एक तरफ भारत के करोड़ों लोग देश की आजादी के जश्न में डूबे होंगे, तो दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और खिलाड़ी मैदान पर खड़े होंगे। टॉस का इंतजार, प्रैक्टिस आदि होगा।

इस बार भारतीय टीम आजादी के दिन टेस्ट मैच खेलने वाली है। श्रीलंका दौरे पर भारत की टीम पहले टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरेगी। मुकाबले का यह पहला ही दिन होगा। शायद टीम होटल में आजादी का जश्न मनाने के बाद खिलाड़ी मैदान पर उतरकर देश के लिए धमाल मचाएंगे।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

श्रीलंका का गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम पर भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे। इस तरह यह एक यादगार दिन बना जाएगा। भारत में यह छुट्टी का दिन होगा, टीवी पर मुकाबले का आनन्द उठाने का मौका मिलेगा। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का यह पहला मैच है। सुबह 10 बजे से मुकाबला शुरू हो जाएगा। 9 बजकर 30 मिनट पर इस मुकाबले का टॉस होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+