WI vs IND: यशस्वी जायसवाल भारत के लिए कब तक खेलेंगे? हरभजन सिंह की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है। डेब्यू मैच में उनके बल्ले से एक बड़ा शतक आया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में अपनी बेहतरीन बैटिंग के बल पर वह प्लेयर ऑफ़ द मैच भी बने थे। जायसवाल को लेकर हरभजन ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

अपने यूट्यूब चैनल पर भज्जी ने कहा कि डेब्यू में दोहरा शतक नहीं जड़ पाने से जायसवाल को निराशा जरुर हुई होगी। इसके अलावा हरभजन सिंह ने यह भी कहा कि जायसवाल ने अभी तो शुरुआत की है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह काफी लम्बे समय तक खेलने वाले हैं।

yashasvi jaiswal

भज्जी ने कहा कि जायसवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में आते ही एक प्रभाव छोड़ा है। हालांकि दोहरा शतक नहीं जड़ पाने पर वह निराश हुए होंगे लेकिन हम उनको लम्बे समय तक खेलते हुए देखेंगे। प्रतिभा की कमी नहीं है और जायसवाल को मेरी सलाह यही रहेगी कि कड़ी मेहनत करो। आपके पास वह सब कुछ है जिससे दुनिया जीती जा सकती है।

हरभजन सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की बैटिंग को लेकर भी एक अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि कोहली के पास मौका था और वह शतक नहीं बना पाए। इसका मलाल उनको जरुर होगा। हरभजन ने कहा कि काफी बातें हो रही थीं कि रोहित शर्मा ने 2-3 सालों में बड़ा स्कोर नहीं किया है। इस वजह से उनको बधाई देता हूं।

कोहली के बारे में उन्होंने कहा कि कोहली काफी अच्छे लग रहे थे लेकिन 76 पर आउट होने से उनको निराशा हुई होगी। शतक नहीं जड़ने पर उनको मलाल होगा। उनके फैन्स भी शतक के लिए काफी उत्सुकता से इंतजार करते हैं।


हरभजन सिंह ने कहा कि टीम इंडिया अगले मैच में भी वेस्टइंडीज की टीम को पराजित कर देगी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की फॉर्म आने वाले समय में उनके लिए मददगार रहेगी। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को बुरी तरह हराया था। विंडीज को पारी और 141 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। जायसवाल ने डेब्यू किया था और एक धाकड़ शतकीय पारी खेली थी। वह 171 रन बनाकर आउट हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+