T20 World Cup सेमीफाइनल में आखिर कैसे पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया सहित इन टीमों को चटाई धूल

India in T20 World Cup 2024: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज और यूएस में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में तहलका मचाने वाला कार्य किया है। टीम इंडिया ने ग्रुप चरण पार करने के बाद सुपर आठ में भी लोहा मनवाया है। टीम इंडिया ने अपने रास्ते में आए हर कांटे को उखाड़ फेंका और अगले राउंड में पहुँच गई।

भारतीय टीम को सुपर आठ चरण में ग्रुप एक में रखा गया था। इस ग्रुप में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीमों को रखा गया था। भारतीय टीम ने हर पड़ाव पार करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया और यह दिलचस्प सफर रहा है।

indian team

भारतीय टीम ने अपने सफर की शुरुआत 5 जून को की थी और न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी स्टेडियम में सामने आयरलैंड की टीम थी। आयरिश टीम के खिलाफ भारत ने धांसू खेल का प्रदर्शन किया। उस मुकाबले में भारतीय टीम को 8 विकेट से जीत मिली।

इसके बाद टीम इंडिया का मुकाबला चिर प्रतिद्वद्न्द्वी पाकिस्तानी टीम से हुआ और यह एक रोमांचक मैच था। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में स्कोर कम रहा। टीम इंडिया ने 119 रनों का स्कोर हासिल किया लेकिन गेंदबाजों ने अपन काम बखूबी करते हुए पाक को 6 रनों के करीबी अंतर से हरा दिया।

मेजबान टीम यूएस के खिलाफ भारतीय टीम को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि रोहित शर्मा और विराट कोहली सस्ते में आउट हो ते थे लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। इसके बाद कनाडा के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया।

सुपर आठ चरण में भारतीय टीम का पहला ही मुकाबला अफगानिस्तान के साथ था। भारतीय टीम ने अफगान टीम को जमकर धोया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को मैच 47 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। इसके बाद सेमीफाइनल की राह थोड़ी आसान हुई।

दूसरे ही मैच में भारतीय टीम के सामने बांग्लादेशी टीम थी, टीम इंडिया ने इस मैच को जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया और हर विभाग ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन भी किया। बांग्लादेश को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला और कंगारुओं से वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मैच का बदला भी लिया गया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में 92 रन बनाए। भारत का सामना सेमीफाइनल में अब इंग्लैंड से है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+