WTC Final: न्यूजीलैंड से मिली लगातार दो हार ने बिगाड़ा खेल, क्या फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
WTC Final Scenario: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में भारतीय टीम को मिली हार से फैंस नाखुश हैं। इस हार से भारतीय टीम की मुश्किलें भी बढ़ गई है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह भारत के लिए मुश्किल भरा हो गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में शीर्ष पर रहने के बावजूद भारत का फाइनल तक का सफर अब चुनौतियों से भरा हुआ है।
बढ़ गई है भारत की मुश्किलें
बेंगलुरु में पहले टेस्ट की हार के बाद पुणे टेस्ट में हार ने टीम को एक बड़ा झटका दिया है। पुणे में भारत की बल्लेबाजी लाइनअप ने कीवी स्पिनरों के सामने संघर्ष किया, पहली पारी में केवल 156 रन और दूसरी पारी में 245 रन ही बना सकी। इस प्रदर्शन के कारण मैच में टीम की शर्मनाक हार हुई। कप्तान रोहित शर्मा सहित टीम के अन्य बल्लेबाज अपना दमखम दिखाने में नाकाम रहे।

ऑस्ट्रेलिया रेस में आगे
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारत 13 मैचों में 8 जीत और एक ड्रॉ सहित 62.82 अंक के साथ सबसे आगे होने के बावजूद समस्या में फंस गया है। भारत को अब अपने आने वाले 6 मुकाबले में से कम से कम 4 में जीत दर्ज करनी होगी। अंक तालिता में भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया 62.50 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है, जिसने 12 मैचों में से 8 जीत हासिल की हैं।
श्रीलंका और न्यूजीलैंड भी दावेदार
श्रीलंका और न्यूजीलैंड भी दावेदारी में हैं, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर बढ़त हासिल की है। इस प्रकार 10 मैचों में 50 अंक प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर है, जो भारत की फाइनल के लिए खतरा पैदा करने वाले दावेदारों की लिस्ट में शामिल हो गया है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की करने के लिए भारतीय टीम के सामने अब ऑस्ट्रेलिया दौरे में बेहतरीन प्रदर्शन करने की चुनौती है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें अंक तालिका में काफी पीछे हैं, ऐसे में आगामी मैचों में भारत का प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम की वापसी ही टीम को फाइनल का टिकट दिला सकती है।












Click it and Unblock the Notifications