रोहित के फैसले ने कैसे पलटा निदहास ट्रॉफी में भारत और दिनेश कार्तिक का भाग्य, DK ने किया खुलासा

Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक के लिए निदहास ट्रॉफी फाइनल ऐसा ही है जैसे मोहम्मद कैफ के लिए नेटवेस्ट फाइनल। कार्तिक ने मैच के अंतिम ओवरों के दौरान चल रहे एक्शन को फिर से याद किया और उस पर बात की।

Nidahas Trophy

दिनेश कार्तिक ने पिछले साल जो काम किया उसने कई लोगों को प्रेरणा देने का काम किया। तब 37 बरस के होने के जा रहे डीके ने ना केवल नेशनल टीम में एंट्री हासिल की बल्कि टी20 वर्ल्ड कप में भी जगह बना ली। ये सब हुआ आईपीएल 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ। डीके को हम आज भी 2018 में हुई निदहास ट्रॉफी ( Nidahas Trophy) के लिए याद करते हैं जब उन्होंने फाइनल मैच में अकेले दम पर मैच जिताकर ट्रॉफी उठाने में अहम रोल निभाया था।

सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो

सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो

कार्तिक ने इसके बारे में आरसीबी पॉडकास्ट सीजन 2 में बात की और कहा कि मैं इसके बारे में बहुत बातें कर चुका हूं। यूट्यूब पर इसका वीडियो खेल में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन चुका है। वहां पर दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो 19वें ओवर का है। जिस तरह से ये काम करता है ये अमेजिंग है।

फिर से याद किया लाइव एक्शन

फिर से याद किया लाइव एक्शन

कार्तिक ने याद किया कैसे श्रीलंका ने टूर्नामेंट में दो मैच जीते लेकिन बाद में दो मैच बांग्लादेश से बुरी तरह से हार गई और फाइनल में जाने का मौका गंवा बैठी। ये त्रिकोणीय सीरीज थी जिसकी तीसरी टीम भारत थी। फिर फाइनल मुकाबले में कोलंबो में भारत ने 167 रनों का पीछा करना शुरू किया। तब कार्तिक ने शुरुआती ओवरों में ही पैड पहनकर बैटिंग की तैयारी कर ली थी लेकिन रोहित ने उनको रोक दिया और कहा कि अभी नहीं।

रोहित शर्मा ने नहीं दी ऊपर बैटिंग

रोहित शर्मा ने नहीं दी ऊपर बैटिंग

मैच में डीके बैटिंग का चांस तब आया जब मनीष पांडे आउट हुए लेकिन तब तक मुकाबला फंस चुका था और भारत को अंतिम 2 ओवरों में जीत के लिए 34 रनों की दरकार थी। कार्तिक को लगा था कि 15 ओवर में जब विकेट गिरा तो उनको पूरा यकीन था कि अब नंबर आ जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कार्तिक ने आगे कहा, '18वें ओवर में मनीष पांडे आउट हुए। आखिरकार, मैं वहां गया। दो ओवर और 34 रन का मतलब है कि आपको जाते ही कोशिश करनी होगी। मैंने हिट करना शुरू किया और फैंस ने नागिन डांस किया और हम मैच जीत गए।

अंतिम ओवर में जीत का टारगेट 12

अंतिम ओवर में जीत का टारगेट 12

विकेटकीपर-बल्लेबाज ने रुबेल हुसैन के अंतिम ओवर में दो छक्के और दो चौके लगाकर अंतिम ओवर में जीत का टारगेट 12 पर ला दिया। विजय शंकर अंतिम ओवर की शुरुआत में गेंदबाज सौम्य सरकार के खिलाफ संघर्ष करते हुए चौथी गेंद पर चौका जड़ने में सफल रहे। हालांकि, सरकार ने अगली गेंद पर शंकर को आउट करके भारत को आखिरी गेंद पर पांच रन बनाने के लिए छोड़ दिया। आखिरी गेंद पर कार्तिक फुलर डिलीवरी ली और कवर के ऊपर से सपाट छक्का जड़ दिया जिससे भारत 4 विकेट से जीत गया। कार्तिक ने आठ गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए।

जब मैच फंसने लगा

जब मैच फंसने लगा

उन्होंने आगे कहा, "तो जब आप 2 ओवरों में 34 का सामना करते हैं, तो आप सोचते हैं कि कहां बाउंड्री मारनी है और मैंने खुद को कुछ अच्छी पोजीशन में पाया और कुछ अच्छे शॉट खेले। फिर आखिरी ओवर आया और हम पर यॉर्कर फेंकी जाने लगी। हम अपने पक्ष में कुछ नहीं कर सके लेकिन भाग्य से एक प्रयास बाउंड्री की ओर गया और किसी तरह मैं स्ट्राइक हासिल करने में सफल रहा।

अंतिम गेंद पर 5 रन चाहिए थे

अंतिम गेंद पर 5 रन चाहिए थे

यह सब अंतिम गेंद पर आ गया जहां 5 रन चाहिए थे। मैंने सोच लिया था कि वह जहां भी गेंदबाजी करेगा, मैं उसे मारूंगा। उसने एक अच्छी गेंद फेंकी, जो ऑफ स्टंप के बाहर थी और थोड़ी फुल हुई थी। मैं लकी था क्योंकि ये बैट के बीच पर जाकर लगी और यह एक बड़ा मैदान था। गेंद सपाट थी लेकिन फिर भी चली गई और यह एक छक्का था और हम टूर्नामेंट जीत गए।

Recommended Video

    IND vs AUS: Indore की पिच पर ICC ने लिया बड़ा Action, जिसका डर था आखिर में वही हुआ | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+