'21 बार जीरो पर आउट हो जाओ फिर भी टीम से नहीं निकालूंगा', संजू सैमसन ने खोला बड़ा राज

Sanju Samson on Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। संजू सैमसन की इस बात ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान संजू सैमसन ने बताया कि कैसे गौतम गंभीर के एक वाक्य ने उनका पूरा करियर बदलकर रख दिया था।

गौतम गंभीर ने जताया भरोसा (Sanju Samson on Gautam Gambhir)

संजू सैमसन ने कहा कि एक बार गौतम गंभीर मेरे पास आए और पूछा कि क्या हुआ? मैंने कहा कि मैं शुरुआत तो कर रहा हूं, लेकिन उसे बड़ी पारी में बदल नहीं पा रहा। तब गंभीर भाई ने मुझसे कहा कि भले ही तुम 21 बार जीरो पर आउट हो जाओ, मैं तुम्हें टीम से नहीं निकालूंगा। संजू के मुताबिक यह सुनकर उनके दिल से डर और दबाव निकल गया।

Sanju Samson 1

गंभीर के शब्दों से आया आत्मविश्वास

संजू सैमसन ने कहा कि जब कप्तान या कोच आपको इतना भरोसा दे देता है, तो आप बिना किसी डर के खेलते हैं। मुझे लगा कि अब मैं निडर होकर अपने नैचुरल गेम पर ध्यान दे सकता हूं। उसी के बाद मेरे रन आने लगे। गौतम गंभीर के इस भरोसे के बाद संजू सैमसन ने कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। गंभीर ने अपने शब्दों से सैमसन के अंदर वह आत्मविश्वास भर दिया, जिसकी उन्हें सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी।

कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी मिला साथ

संजू ने आर. अश्विन के यूट्यूब शो कुट्टी स्टोरीज़ विद ऐश में बताया कि 2024 में श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो जीरो पर आउट होने के बाद वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित थे। उसी समय गौतम गंभीर ने उन्हें हौसला दिया। संजू ने यह भी बताया कि सूर्यकुमार यादव ने उन्हें बतौर ओपनर सात मैच लगातार खेलने का वादा किया। यह सुनकर संजू को लगा कि अब उन्हें सुरक्षित माहौल मिला है, जहां वह खुलकर खेल सकते हैं।

मैदान पर बल्ले से मचाई तबाही

इस भरोसे का नतीजा मैदान पर भी दिखा। संजू सैमसन ने अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में 47 गेंदों पर 111 रन बनाए और साल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो और शतक जड़े। वह एक कैलेंडर वर्ष में तीन टी20 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने। 2024 में उन्होंने 42 टी20 में 861 रन बनाए, औसत 25.32 और स्ट्राइक रेट 152.38 रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+