WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया में जीत के बाद क्या है समीकरण?

WTC Final Scenario: क्रिकेट में कई बार एक टीम का नतीजा दूसरी टीम के लिए रास्ता आसान या मुश्किल कर देता है। बांग्लादेश ने डार्विन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया तो इसका असर सिर्फ दोनों टीमों की सीरीज तक सीमित नहीं रहा। इस नतीजे ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में भारत समेत कई टीमों के समीकरण को दिलचस्प बना दिया है।

ऑस्ट्रेलिया को इस WTC में पहली बार इतना बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश से हारने से पहले पैट कमिंस की टीम ने सिर्फ 12 अंक गंवाए थे। अब उसके सामने आगे का काम आसान नहीं है। ऑस्ट्रेलिया को अभी 13 टेस्ट और खेलने हैं, जिसमें भारत के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली पांच मैचों की सीरीज भी शामिल है।

WTC Final

ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत की बात यह है कि उसके पास अभी काफी मैच बाकी हैं। छह जीत और एक ड्रॉ उसे 60 प्रतिशत के आसपास पहुंचाने के लिए काफी हो सकते हैं। भारत के अलावा न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ मुकाबले भी उसके इस सफर का हिस्सा हैं। ऐसे में डार्विन की हार के बाद एक और खराब सीरीज उसके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।

भारतीय टीम को क्या करना होगा?

दूसरी तरफ भारतीय टीम भी इस समय WTC अंक तालिका में ऐसी स्थिति में है, जहां उसे लगभग हर टेस्ट में मजबूत प्रदर्शन की जरूरत होगी। मौजूदा चक्र में भारत के सामने अभी नौ टेस्ट बाकी हैं। 60 प्रतिशत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए टीम को करीब 78 अंक जुटाने होंगे।

इसका मतलब है कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम को बाकी मुकाबलों में लगातार जीत हासिल करनी होगी। छह जीत और दो ड्रॉ का नतीजा उसे करीब पहुंचा सकता है। सात जीत और एक हार का रिकॉर्ड भी भारत के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

टीम इंडिया के सामने कौनसी बड़ी चुनौती?

हालांकि भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती निरंतरता की है। हाल के समय में टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में 0-2 की हार ने भारत के WTC अभियान को पहले ही नुकसान पहुंचाया है।

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारत ने जरूर अच्छी शुरुआत की है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 288/2 का स्कोर खड़ा कर लिया था। दूसरे दिन बारिश के बाद टीम इंडिया ने स्कोर 450 के पार पहुंचा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+