RR Playoff scenario: पंजाब को हराकर प्लेऑफ खेलेगी राजस्थान की टीम? मुंबई-आरसीबी को देना होगा साथ

IPL 2023 RR Playoff scenario: आईपीएल में पिछले सीजन फाइनल खेलने वाली राजस्थान की टीम ने इस सीजन का आगाज भी धमाकेदार अंदाज में किया था।

Rajasthan Royals

IPL 2023 Playoffs qualification scenarios update for RR: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 का आगाज शानदार तरीके से किया था। शुरुआती पांच में से चार मुकाबलों में जीत हासिल करने के बाद राजस्थान प्वाइंट्स टेबल में लंबे समय तक टॉप पर बरकरार थी। लेकिन अब टीम के लिए प्लेऑफ में क्वालीफाई करना भी मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

प्लेऑफ की मजबूत दावेदार: आधे सीजन खत्म होने के बाद राजस्थान की टीम प्लेऑफ की मजबूत दावेदार मानी जा रही थी। राजस्थान रॉयल्स को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाला अपना अंतिम मुकाबला जीतना होगा। इसके साथ ही उसे दूसरे टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। अगर चीजें राजस्थान के पक्ष में हुई तभी टीम प्लेऑफ में जगह बना सकेगी।

मुंबई-आरसीबी की हार के लिए दुआ: पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस और आरसीबी के लिए हार की दुआ करनी होगी। अगर आरसीबी और मुंबई की टीम अपना आखिरी मुकाबला हार जाती है तो राजस्थान के लिए प्लेऑफ के दरवाजे एक बार फिर से खुल जाएंगे।

पंजाब को इतने अंतर से हराना होगा: राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ कम से कम 18 रन या 7 गेंद पहले जीत हासिल करनी होगी। अगर वह ऐसा करने में सफल होती है तभी उसका नेट रन रेट आरसीबी से बेहतर होगा। इसके बाद राजस्थान की टीम को आरसीबी और मुंबई के अंतिम मुकाबलों के रिजल्ट का इंतजार करना होगा।

राजस्थान के पास 12 अंक: मौजूदा समय में राजस्थान के पास 12 अंक है। राजस्‍थन रॉयल्‍स ने अपने 13 मैच खेल लिए हैं और उसमें से छह में जीत और सात में हार मिली है।राजस्थान को अपने पांच मुकाबलों में से चार में हार का सामना करना पड़ा है। लगातार मिलने वाली हार के कारण ही राजस्थान की स्थिति प्लेऑफ के लिए मुश्किल बनी हुई है।

राजस्थान के पास कई मैच विनर: इस सीजन राजस्थान के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बल्ले से लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जायसवाल ने इस सीजन महज 13 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ने के साथ-साथ एक शतक लगाने का भी कारनामा किया है। इसके अलावा गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+