इतिहास में पहली बार ODI वर्ल्ड कप इनामी राशि में 4 गुना वृद्धि, ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ICC ने किया बड़ा ऐलान

ICC World Cup Prize Money: आईसीसी ने एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप में एक बड़ा कदम उठाया है, जो पहले कभी देखने को नहीं मिला था। भारत में होने वाले महिला वर्ल्ड कप की इनामी राशि में भारी वृद्धि देखने को मिली है। करोड़ों की रकम में होने वाली इस इनामी राशि में बड़ा बदलाव किया गया है।

साल 2022 में हुए महिला वर्ल्ड कप से यह रकम चार गुना ज्यादा है। कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 115 करोड़ रुपये) तय की गई है। आईसीसी का यह एक ऐतिहासिक कदम माना जा सकता है।

icc world cup

साल 2023 में भारत में पुरुष वर्ल्ड कप हुआ था, उस समय की रकम भी कम थी। उस दौरान इनामी राशि 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी, अभी के हिसाब से करेंसी एक्सचेंज करके देखा जाए तो यह धन राशि 83 करोड़ से ज्यादा बैठती है लेकिन महिला वर्ल्ड कप की रकम इससे काफी ज्यादा है।

हर विभाग में बढ़ी इनामी रकम

हर विभाग में इनामी रकम बढ़ी है, अब विश्व कप विजेता टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹37.3 करोड़) मिलेंगे। यह 2022 में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को मिली राशि (1.32 मिलियन डॉलर) से कई गुना ज़्यादा है, और 2023 में भारत को हराकर पुरुष विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिली राशि (4 मिलियन डॉलर) से भी अधिक है। हर चरण की इनामी राशि और गारंटीडी राशि दोनों में वृद्धि देखने को मिली है।

हारने वाली टीम भी मालामाल

महिला क्रिकेट में यह एक बड़ा आर्थिक सुधार कहा जा सकता है। दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 2.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब ₹18.6 करोड़) की इनामी राशि दी जाएगी, जो 2022 में इंग्लैंड को मिले 600,000 डॉलर की तुलना में काफी ज्यादा है। इस तरह हारने वाली टीम के लिए भी इनामी राशि काफी ज्यादा रखी गई है। जय शाह ने आईसीसी अध्यक्ष बनने के बाद यह बड़ा बदलाव करने का प्रयास किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+