T20 WC में जमकर चलता है विराट-रोहित का बल्ला, देखें सर्वाधिक रन बनाने और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट
टी20 विश्वकप 2022 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसी महीने की 16 तारीख से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाला यह मेगा इवेंट 13 नवंबर तक चलेगा।
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: टी20 विश्वकप 2022 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसी महीने की 16 तारीख से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाला यह मेगा इवेंट 13 नवंबर तक चलेगा। खेलों के इस महाकुंभ के पहला मैच में श्रीलंका और नामीबिया आपस में भिड़ेगी। वहीं 22 अक्टूबर से सुपर-12 के मुकाबले शुरू होंगे। भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगा। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने टी20 विश्वकप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं।

विराट-रोहित आसपास
टी20 विश्वकप में श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने सर्वाधिक 1016 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 965 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर तिलकरत्ने दिलशान ने 897 रन, चौथे पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 847 रन, पांचवें पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 845 रन बनाए हैं। टी20 विश्वकप 2022 में विराट और रोहित के पास शानदार प्रदर्शन कर क्रिस गेल को पछाड़ने का मौका होगा।

टी20 विश्वकप में सर्वाधिक रन
- महेला जयवर्धने: 1016 रन
- क्रिस गेल: 965 रन
- तिलकरत्ने दिलशान: 897 रन
- रोहित शर्मा: 847 रन
- विराट कोहली: 845 रन
- डेविड वॉर्नर: 762 रन
- एबी डिविलियर्स: 717 रन
- शाकिब अल हसन: 698 रन
- कुमार संगाकारा: 661 रन
- शोएब मलिक: 646 रन

अश्विन ने लिए हैं 26 विकेट
टी20 विश्वकप में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम है। वह अब तक 41 विकेट चटका चुके हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शाहिद अफरीदी है, जिन्होंने 39 विकेट झटके हैं। तीसरे नंबर पर लासिथ मलिंगा 38 विकेट, चौके पर सईद अजमल 36 विकेट और पांचवें पायदान पर 35 विकेट के साथ अजंता मेंडिस हैं। टॉस 10 में अश्विन एक मात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने 26 विकेट अपने नाम किए हैं।

टी20 विश्वकप में सर्वाधिक विकेट
- शाकिब अल हसन: 41 विकेट
- शाहिद अफरीदी: 39 विकेट
- लासिथ मलिंगा: 38 विकेट
- सईद अजमल: 36 विकेट
- अजंता मेंडिस: 35 विकेट
- उमर गुल: 35 विकेट
- डेल स्टेन: 30 विकेट
- स्टुअर्ट ब्रॉड: 30 विकेट
- ड्वेन ब्रावो: 27 विकेट
- आर अश्विन: 26 विकेट












Click it and Unblock the Notifications