IPL की एक पारी में किसके नाम है सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड, देखें टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट
IPL: क्रिस गेल के नाम आईपीएल क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है। उन्होंने 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए हैं। जो आईपीएल क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बना हुआ है।

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के हर मुकाबले के साथ रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। इस सीजन का 70वां और लीग का अंतिम मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच आज खेला जाएगा। इस बार आईपीएल में खिलाड़ियों ने शतक और अर्धशतक के साथ बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है।
आइए जानते हैं आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल है, और इस सीजन अभी तक किसी ने ये कारनामा किया या नहीं?
क्रिस गेल के नाम है एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला नाम 'द यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर क्रिस गेल का है, गेल के नाम आईपीएल इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2013 सीजन के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पुणे के खिलाफ 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए थे। गेल की पारी में रिकॉर्ड 17 छक्के और 13 चौके शामिल हैं।
दूसरे नंबर पर ब्रेंडन मैकुलम का नाम
एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरा नाम न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम का है, जिन्होंने ने साल 2008 में 73 गेंदों पर नाबाद 158 रन बनाए थे। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन के पहले मैच में ये उपलब्धि अपने नाम की थी। मैकुलम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था।
अभिषेक शर्मा का तहलका
अभिषेक श्रम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 12 अप्रैल 2025 को 141 रन बनाकर इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया और डी कॉक, डीविलियर्स दोनों को पछाड़ दिया, वह तीसरे स्थान पर आ गए।
पिछले सीजन क्विंटन डी कॉक ने रचा इतिहास
इस लिस्ट में अब चौथा नाम क्विंटन डी कॉक है, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए एक पारी में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर किया था। डिकॉक ने आईपीएल के 15वें सीजन (2022) में 70 गेंद में 140 रन बनाए थे।
Recommended Video
एबी डिविलियर्स के नाम 133 रन
आईपीएल इतिहास में एक पारी में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने 10 मई 2015 के आईपीएल में आरसीबी की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 59 गेंद में 133 रन बनाए थे।
टॉप-6 में केएल राहुल का नाम
इस रिकॉर्ड में छठे स्थान पर भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का नाम है, जिन्होंने 24 सितंबर 2020 को ये उपलब्धि अपने नाम की। केएल राहुल ने किंग्स इलेवन के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 69 गेंद में नाबाद 132 रन बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications