IPL 2022 : मुश्किल होगा लखनऊ को हराना, जानिए कैसी है टीम, किसे कितने में खरीदा

लखनऊ : आईपीएल 2022 में इस बार पहले से ज्यादा रोमांचक देखने को मिलेगा। इस बार खिताब जीतने के लिए 10 टीमें दम दिखाएंगे। दो नई टीमें लखनऊ और गुजरात टाइटंस हैं। आईपीएल 2022 की नीलामी में सभी फ्रेंचाइजियों ने अपना मजबूत स्क्वाड तैयार करने के लिए बेंगलुरू में दो दिन चली नीलामी में खूब पैसा बहाया। वहीं नई टीम लखनऊ ने भी नामी खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने पूरे पैसे खर्च कर दिए। आइए जानें कैसी है लखनऊ की टीम-

यह भी पढ़ें- धोनी से ज्यादा पैसा मिलने पर दीपक चाहर ने दिया ये बयान, बताया क्यों बिके महंगे

Lucknow Super Giants f

राहुल हैं कप्तान

राहुल हैं कप्तान

नीलामी से पहले लखनऊ ने तीन खिलाड़ियों को जोड़ा था। केएल राहुल (17 करोड़ रुपये) मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़ रुपये) रवि बिश्नोई (4 करोड़ रुपये) को शामिल किया था। लखनऊ ने केएल राहुल को कप्तान घोषित किया है, जो पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी करते दिखे थे। लखनऊ ने नीलामी में बड़े-बड़े खिलाड़ियों पर दांव लगाया। उन्होंने 7 ऑलराउंडर खरीदे, 7 गेंदबाज, एक विकेटकीपर, जबकि तीन बैट्समैन खरीदे।

इसपर खर्चे सबसे ज्यादा पैसे

इसपर खर्चे सबसे ज्यादा पैसे

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने सबसे ज्यादा पैसे तेज गेंदबाज आवेश खान पर लुटाए हैं। आवेश पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 16 मैचों में 24 विकेट लेकर सबको अपना दीवाना बना लिया था। लेकिन दिल्ली ने उन्हें नीलामी में जाने दिया। लखनऊ ने आवेश को खरीदने के लिए 10 करोड़ खर्च किए। आवेश को खरीदने के लिए सीएसके, दिल्ली व मुंबई फ्रेंचाइजी ने भी दिलचस्पी दिखाई। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या पर भी लखनऊ ने 8 करोड़ 25 लाख खर्च किए हैं।

किसे कितने में खरीदा?

किसे कितने में खरीदा?

क्विंटन डी कॉक- ओवरसीज विकेटकीपर- 6,7500,000
मनीष पांडे- भारतीय बल्लेबाज- 4,60,00,000
जेसन होल्डर- ओवरसीज ऑलराउंडर- 8,75,00,000
दीपक हुड्डा- भारतीय ऑलराउंडर- 5,75,00,000
क्रुणाल पंड्या- भारतीय ऑलराउंडर- 8,25,00,000
मार्क वुड- ओवरसीज बॉलर - 7,50,00,000
आवेश खान- भारतीय गेंदबाज- 10,00,00,000
अंकित सिंह राजपूत- भारतीय गेंदबाज- 50,00,000
के. गौतम- भारतीय ऑलराउंडर- 90,00,000
दुष्मंता चमीरा- प्रवासी गेंदबाज- 2,00,00,000
शाहबाज नदीम- भारतीय गेंदबाज- 50,00,000
मनन वोहरा- भारतीय बल्लेबाज- 20,00,000
मोहसिन खान- भारतीय गेंदबाज- 20,00,000
आयुष बडोनी- भारतीय ऑलराउंडर- 20,00,000
काइल मेयर्स- ओवरसीज ऑलराउंडर- 50,00,000
करण शर्मा- भारतीय ऑलराउंडर- 20,00,000
इविन लुईस- ओवरसीज- 2,00,00,000
मयंक यादव- भारतीय- 20,00000

अब ऐसी है टीम- केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, क्विंटन डी कॉक, मनीष पांडे, के. गौतम, जेसन होल्डर, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, मार्क वुड, आवेश खान, अंकित राजपूत, दुष्मंता चमीरा, शाहबाज नदीम, मनन वोहरा, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, करण शर्मा, इविन लुईस, मयंक यादव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+