ओलोंगा ने स्ट्रीक के निधन की अफवाह फैलाने के लिए जताया खेद, कहा- मुझे माफ कर दो
हेनरी ओलोंगा ने कुछ दिनों पहले हीथ स्ट्रीक की मृत्यु के की खबर को लेकर सार्वजनिक माफी जारी की है और जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और उनके परिवार से भी माफी मांगी।
ओलोंगा ने अपने पूर्व साथी स्ट्रीक की मृत्यु की सूचना दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया। ओलोंगा, जो अब ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं, ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि स्ट्रीक का निधन हो गया है।

स्ट्रीक, जो जिम्बाब्वे के टेस्ट मैचों और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं, चौथी स्टेज के कैंसर से लड़ रहे थे और दक्षिण अफ्रीका में इलाज करा रहे थे।
हालांकि मामला तब नाटकीय रूप से बदल गया, जब स्ट्रीक ने खुद अपनी मृत्यु की अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि वह "बहुत दुखी और आहत" हैं। इसके बाद ओलोंगा ने पुष्टि की कि स्ट्रीक वास्तव में जीवित हैं।
ओलोंगा ने अब स्ट्रीक और उनके परिवार के लिए एक सार्वजनिक माफी जारी की है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें इस साल की शुरुआत में पता चला कि स्ट्रीक बीमार हैं, तो उन्होंने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया। ओलोंगा ने कहा कि उन्हें सूचित किया गया था कि स्ट्रीक की तबीयत और खराब हो गई है और उन्होंने स्ट्रीक और उनकी पत्नी से असलियत मालूम करने के लिए टेक्स्ट किया।
हालांकि, उन्होंने स्ट्रीक के परिवार के कुछ दोस्तों से भी पूछताछ की और वे इस खबर के बारे में आश्वस्त थे कि स्ट्रीक अब दुनिया में नहीं रहे। इससे ओलोंगा को जबरदस्त झटका लगा। ओलोंगा ने कहा कि वह इस खबर पर विश्वास करने के लिए बहुत माफी मांगते हैं और स्ट्रीक के परिवार से माफी मांगते हैं।
ओलोंगा ने माफीनामे में सफाई कि, मैंने तुरंत हीथ और उनकी पत्नी को सत्यापन के लिए टेक्स्ट किया। रात काफी देर हो चुकी थी इसलिए वे तुरंत जवाब नहीं दे सके। मैंने अपने कुछ करीबी क्रिकेट सहयोगियों को टेक्स्ट किया जो परिवार को अच्छी तरह से जानते हैं और उन्होंने पुष्टि की कि यह सच है।"
मुझे अचानाक से लगा ये क्या हो गया, मैंने अभी स्ट्रीक से बात की थी। मुझे तब वास्तव में लगा कि ऐसा हो गया है। जाहिर है, मैं इस बात से बेहद माफी चाहता हूं कि मैंने इसे सच मान लिया। कुछ घंटों बाद स्ट्रीक ने मुझे एक टेक्स्ट किया और मुझे फैसले को उलटने के लिए कहा। फिर मुझे उस गलती को सुधारने का प्रयास करना पड़ा जो दुर्भाग्य से दुनिया भर में वायरल हो गई थी।
"मैंने स्ट्रीक के परिवार से गलती के बाद बहुत माफी मांगी। उन्हें इसकी जरूरत नहीं थी। वैसे भी, मुझे उम्मीद है कि अब आप इस संदर्भ को समझेंगे और फिर से मेरी माफी को भी फॉलो करेंगे। लेकिन ये देखकर दिल को बहुत अच्छा लगा कि दुनिया भर से हमारे चैम्पियन के लिए कितना प्यार दिखाया गया।"












Click it and Unblock the Notifications