4 टेस्ट खेलने वाला भारतीय खिलाड़ी बना दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच, पोंटिंग की जगह मिली जिम्मेदारी

दिल्ली कैपिटल्स आगामी आईपीएल के लिए कोचिंग स्टाफ की तलाश में है। ऐसा लगता है कि अब यह खोज पूरी हो गई है। दिल्ली की टीम ने कोचिंग सदस्यों को फाइनल करने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हेड कोच का जिम्मा दिया गया है।

हालांकि ऋषभ पंत टीम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह टीम में रहेंगे या नहीं लेकिन हेड कोच लगभग तय दिख रहा है। हेमंग बदानी को कोच बनाने का निर्णय लिया गया है। आगामी दो सालों के लिए बदानी दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच के रूप में काम करेंगे।

delhi capitals

बदानी के पूर्व साथी रहे वेणुगोपाल राव डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट के रूप में कार्य करेंगे। पिछले कई सालों से दिल्ली के साथ बतौर कोच रिकी पोंटिंग जुड़े थे। इस बार टीम मैनेजमेंट ने बड़े नामों को टीम के साथ नहीं जोड़ा है। बदानी ने भारत के लिए 4 टेस्ट और 40 वनडे खेले हैं। राव ने टीम इंडिया के लिए 16 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की अन्य लीग्स में भी टीमें हैं और संयोग से बदानी और वेणुगोपाल राव वहां काम कर चुके हैं। यूएई में दुबई कैपिटल्स और यूएस में सिएटल ऑर्कस का स्वामित्व दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक किरण कुमार गाँधी के पास है।

ऋषभ पंत ने हाल ही में रात को एक पोर्ट करते हुए फैन्स से पूछा था कि क्या मैं नीलामी में खरीदा जाऊँगा? इस पोस्ट ने पूरी तरह से एक नई बहस को जन्म दिया है। माना जा रहा है कि पंत टीम के साथ शायद ही रहें। आने वाले समय में स्थिति साफ़ हो जाएगी।

आईपीएल नीलामी के लिए फ़िलहाल कोई वेन्यू तय नहीं किया जा सका है। सऊदी अरब के दो शहरों में ऑक्शन आयोजित कराने पर विचार किया जा रहा था। क्रिकबज के अनुसार अब वियना के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। नीलामी नवंबर अंत में या दिसम्बर के पहले सप्ताह तक आयोजित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+