'वो बहुत जल्द टीम इंडिया में खेलते हुए दिखेगा', जानिए किस खिलाड़ी के लिए सुनील गावस्कर ने की भविष्यवाणी

नई दिल्ली, अप्रैल 19। आईपीएल 2022 के अभी तक के सीजन में कई अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के जरिए सभी को प्रभावित किया है। गेंदबाजी डिपार्टमेंट हो या फिर बल्लेबाजी दोनों ही विभागों से अच्छे-अच्छे प्लेयर आईपीएल के इस सीजन में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। इन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक, जो पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में उनके प्रदर्शन के बाद से तो लगातार यह मांग उठ रही है कि उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में शामिल किया जाए।

सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी

सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी

इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने उमरान मलिक को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। दरअसल, सुनील गावस्कर का मानना है कि उमरान मलिक बहुत जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ लाइव बातचीत में कहा कि उमरान मलिक बहुत जल्द टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखेंगे, अगर वो इसी तरह विकेट-टू-विकेट गेंदबाजी करते हैं तो उन्हें भारतीय टीम में जाने से कोई नहीं रोक सकता।

उमरान मलिक की लाइन और लेंथ है कमाल- गावस्कर

उमरान मलिक की लाइन और लेंथ है कमाल- गावस्कर

सुनील गावस्कर ने आगे कहा है कि उमरान मलिक ने अपनी स्पीड से सभी को प्रभावित किया है, लेकिन मेरा मानना है कि उनके पास अच्छी गति तो है ही, उसके अलावा वो जिस सटीकता के साथ गेंदबाजी करते हैं, वो काबिल ए तारीफ है। गावस्कर ने कहा कि बहुत से ऐसे गेंदबाज हैं, जो तेज गति से गेंद फेंकते हैं, लेकिन उनकी लाइन और लेंथ सही नहीं होती पर उमरान मलिक बहुत ही कम विकेट से हटकर गेंदबाजी करते हैं।

बस उमरान को करना है यह सुधार- गावस्कर

बस उमरान को करना है यह सुधार- गावस्कर

सुनील गावस्कर ने आगे कहा है कि उमरान मलिक को अपनी गेंदबाजी में थोड़े से बदलाव लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर वो लेग साइड में वाइड की ओर थोड़ा कंट्रोल कर लेते हैं तो वो एक जबरदस्त गेंदबाज साबित होंगे। इसका मतलब है कि उन्हें विकेट-टू-विकेट गेंदबाजी पर ही ध्यान देना चाहिए, अगर वो इसे बरकरार रखता है तो यह बहुत ही शानदार होगा और फिर उसे भारत के लिए खेलने से कोई नहीं रोक सकता।

कई दिग्गज कर चुके हैं उमरान की तारीफ

कई दिग्गज कर चुके हैं उमरान की तारीफ

आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं और आईपीएल टूर्नामेंट में लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबजी कर सभी को चौंका चुके हैं। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 153.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी, जो अभी तक की सबसे तेज गेंद रही थी। पंजाब के खिलाफ उन्होंने आखिरी ओवर में तीन विकेट निकालकर सभी को चौंका दिया था। इस मैच में उन्होंने कुल चार विकेट लिए थे। उनके इस प्रदर्शन के बाद से कई दिग्गज खिलाड़ी उनकी तारीफ कर चुके हैं। डेल स्टेन, इरफान पठान पूर्व पाकिस्तानी प्लेयल राशीद लतीफ जैसे खिलाड़ी उमरान की तारीफ कर चुके हैं। यहां तक कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी उमरान की तारीफ कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2022: उमरान मलिक की घातक गेंदबाजी पर भुवी ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्यों कहा- कि मैं निशाने पर हूं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+