हसीन जहां पर होगी पैसों की बारिश, शमी को कोर्ट से बड़ा झटका, IIT पासआउट के सैलरी पैकेज की तरह देना होगा पैसा

Hasin Jahan and Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां का मामला लम्बे समय से चल रहा है, कोर्ट में केस है लेकिन तलाक नहीं हुआ है। इस बीच कलकता हाईकोर्ट ने एक ऐसा निर्णय दिया है, जिससे मोहम्मद शमी को बड़ा झटका लगा है।

कोर्ट ने अब हसीन जहां को मिलने वाले गुजारा भत्ते के वृद्धि करने का आदेश दे दिया है, इससे पहले भी शमी एक बड़ी रकम हसीन जहां और बेटी आयरा के लिए देते थे और यह रकम हर महीने के हिसाब से जाती थी, अब इसमें काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है।

hasin jahan and mohammed shami

Hasin Jahan को मोटी रकम

हाई कोर्ट ने हसीन जहां को मिलने वाली रकम में तीन गुना तक की वृद्धि कर दी है, हालांकि खुद और बेटी दोनों के लिए मिलाकर यह रकम मिलेगी। शमी इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, हाल ही में वह आईपीएल खेलकर आए हैं। हसीन जहां को 4 लाख रुपये हर महीने के अब देने पड़ेंगे, यह काफी बड़ी रकम है।

कोर्ट ने Hasin Jahan के पक्ष में दिया निर्णय

4 लाख रुपये प्रति महीने की रकम को भी दो भागों में बांटा जा सकता है। इसमें से हसीन जहां के लिए डेढ़ लाख रुपये की रकम है। इसके बाद बचे हुए ढ़ाई लाख रुपये शमी की बेटी आयरा के भरण-पोषण के लिए है। हसीन जहां की याचिका पर जस्टिस अजय मुखर्जी ने यह फैसला दिया है।

पहले भी हर माह मिलते थे पैसे

शमी को भारतीय टीम से अच्छी रकम मिलती है, वह आईपीएल और ब्रांड्स से भी पैसा कमाते हैं, इसे देखते हुए कोर्ट ने हसीन जहां के पक्ष में निर्णय दिया। इससे पहले भी शमी हर महीने हसीन जहां को 1 लाकह 30 हजार रुपये हर महीने दिया करते थे। इनमें से 50 हजार रुपये हसीन जहां के लिए थे और 80 हज़ार रुपये उनकी बेटी आयरा के लिए थे।

सैलरी पैकेज की तरह बहेगा पैसा

अब हसीन जहां को हर साल 48 लाख रुपये मिलेंगे, यह कुछ ऐसा ही है, जैसे आईआईटी और आईआईएम से पासआउट होने वाले स्टूडेंट्स के लिए होता है। उनको इस तरह के सैलरी पैकेज मिला करते हैं। हसीन जहां की अब चाँदी हो गई।

मोहम्मद शमी की नेटवर्थ

मोहम्मद शमी को अलग-अलग सोर्स से रकम मिलती है, उनमें इंटरनेशनल क्रिकेट, आईपीएल और विज्ञापन शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मोहम्मद शमी की नेटवर्थ 65 करोड़ से भी ज्यादा बताई जाती है।

शमी का समय अभी चल रहा खराब

शमी के सितारे इस समय गर्दिश में चल रहे हैं, पत्नी के साथ उनका केस 2018 से ही चल रहा है, इसके अलावा वह टेस्ट टीम से बाहर हैं और आईपीएल में भी खास नहीं कर पाए थे। टेस्ट टीम में उनकी वापसी पर भी सस्पेंस बना हुआ है। हसीन जहां के साथ उनका मामला कब तक चलेगा, इसके बारे में भी कुछ कहा नहीं जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+